Monday , November 2 2026
Breaking News

Crime: दो नाबालिगों ने की बुजुर्ग की हत्या, नशे में दे रहा था गाली

  1. इंदौर में दो किशोंरों ने की बुजुर्ग की हत्या
  2. बुजुर्ग ने नशे में दी थी नाबालिगों को गाली
  3. बुजुर्ग के सिर पर मारे ईंट और पत्थर

इंदौर। आजादनगर थाना क्षेत्र में दो नाबालिगों ने बुजुर्ग की हत्या कर दी। गुरुवार रात करीब 12 बजे बुजुर्ग शराब के नशे में लोगों को अपशब्द बोल रहा था। सिगरेट पीने आए किशोरों को उसकी गालियां नागवार गुजरी और ईंट व टाईल्स से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

शिवनगर(मूसाखेड़ी)निवासी नर्मदा प्रसाद की हत्या हुई है। चौकीदारी करने वाला नर्मदा प्रसाद रात को गुरुभाई रामनाथ साकेत के साथ घर के बाहर पलंग पर बैठा था। वह शराब के नशे में लोगों से अभद्रता कर रहा था। आलोक नगर में रहने वाले दो किशोर सिगरेट लेने आया था। बुजुर्ग ने उनके साथ भी अभ्रदता की और अपशब्दों का प्रयोग किया।

किशोर उस वक्त तो चले गए लेकिन थोड़ी देर बाद पुन: लौटे और ईंट और टाइल्स से हमला कर दिया। गंभीर घायल नर्मदा प्रसाद को लोग अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई।

एडिशनल पुलिस उपायुक्त आलोक शर्मा के मुताबिक पुलिस ने घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज निकाले तो दोनों किशोर बाइक से भागते हुए नजर आए। शुक्रवार तड़के पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

बुजुर्ग टावर चौराहा पर कपड़ा दुकान पर गार्ड की नौकरी करता था। उसकी पत्नी निगम अफसर के घर में केयर टेकर है। नर्मदा के दो बेटे और दो बेटियां थी। एक बेटे और बेटी की मृत्यु हो चुकी है। नर्मदा प्रसाद पत्नी से अलग मुंहबोली बहन के पास रहता था।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *