Saturday , October 31 2026
Breaking News

पुलिस ने स्पा सैंटर की आड़ में जिस्फरोशी के अड्डे का पर्दाफाश, 2 युवतियों सहित 7 काबू, जांच शुरू

अमृतसर
थाना रणजीत एवेन्यू की पुलिस ने रणजीत एवेन्यू डी ब्लॉक स्थित स्पा सैंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के अड्डे का पर्दाफाश करते हुए 2 युवतियों सहित 7 काबू किया है। आरोपियों की पहचान ऋषभ, जसवंत सिंह, अमृतसरपाल सिंह, महक प्रीत सिंह, अमरपाल सिंह, जसप्रीत कौर व हरप्रीत कौर के रूप में हुई है। फिलहाल इंस्पैक्टर सुमनप्रीत कौर की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के अधीन केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इंस्पैक्टर ने बताया कि इनपुट थी कि रणजीत एवेन्यू स्थित टैटू नेशन स्पा सैंटर में कुछ लोग वैश्यावृत्ति का धंधा चला रहे हैं और आने वाले ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जा रही है। इस पर छापामारी कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

About rishi pandit

Check Also

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, दिवाली से पहले किसानों को मोदी सरकार की सौगात

बनासकांठा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी कर दी गई है। दिवाली से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *