- टाउनशिप के जयंती स्टेडियम के पास पुलिस ने किया एनकाउंटर
- तीन महीने से फरार था बदमाश और दो युवकों पर चलाई थी गोली
- पुलिस पर बदमाश ने चलाया गोलियां, जवाबी फायरिंग में मारा गया
भिलाई। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के कुख्यात गुंडा बदमाश अमित जोश को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। टाउनशिप के जयंती स्टेडियम के पास पुलिस ने बदमाश का एनकाउंटर किया। टाउनशिप में दो युवकों पर गोली चलाने के बाद से अमित जोश करीब तीन महीने से फरार था। शुक्रवार की शाम को उसे जयंती स्टेडियम के पास देखा गया। उसने पुलिस की गाड़ी पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और उसे मार गिराया है।
Bhaskar Hindi News