Friday , October 30 2026
Breaking News

MP: 7 लाख कर्मचारियों के खाते में सोमवार को सैलरी, अग्रिम पेंशन देने पर अभी असमंजस

  1. प्रदेश के कर्मचारियों को 28 अक्टूबर को मिलेगा वेतन
  2. संविदा-आउटसोर्स कर्मियों को भी मिलेगी अग्रिम सैलरी
  3. पेंशनर्स एसोसिएशन भी अग्रिम पेंशन की मांग कर रहा

भोपाल।  दीपावली को देखते हुए राज्य सरकार ने कर्मचारियों को अक्टूबर का वेतन 28 अक्टूबर (सोमवार) से देने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभागों द्वारा कोषालय में वेतन के बिल लगाए जा चुके हैं। संविदा और आउटसोर्स वाले कर्मचारियों को भी नियमित कर्मचारियों की तरह अग्रिम वेतन दिया जाएगा।

उधर, चार लाख से अधिक पेंशनरों को अग्रिम पेंशन देने को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पाया है। पेंशनर्स एसोसिएशन भी दीपावली के पहले पेंशन की मांग कर रहा है। सोमवार को इस पर भी निर्णय होने की उम्मीद है।

सात लाख से अधिक कर्मचारी

प्रदेश में सात लाख से अधिक नियमित अधिकारी-कर्मचारी हैं। पहली तारीख को सभी को वेतन मिलता है। 31 अक्टूबर को दीपावली पर्व को देखते हुए मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने 28 अक्टूबर को ही वेतन देने का निर्णय लिया है। वित्त विभाग ने सभी विभागों को इसके अनुसार समय रहते कोषालय में वेतन के बिल लगाने के निर्देश दिए हैं।

संविदा और आउटसोर्स वाले कर्मियों को भी अग्रिम वेतन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सभी स्थानीय निकाय, सार्वजनिक उपक्रम, विश्वविद्यालय सहित अन्य संस्थाओं से भी कहा है कि वे अपनी वित्तीय स्थिति को देखते हुए अग्रिम वेतन देने के संबंध में निर्णय लें। संविदा और आउटसोर्स वाले कर्मचारियों को भी अग्रिम वेतन देने की तैयारी है।

उधर, पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक गणेश दत्त जोशी का कहना है कि पेंशनरों के साथ लंबे समय से भेदभाव हो रहा है। महंगाई राहत देने में भी विलंब किया जाता है और एरियर देने पर भी कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है।

About rishi pandit

Check Also

दिवाली पर राजबाड़ा में सजेगा बाजार, इंदौर के छोटे व्यापारियों को मिली बड़ी राहत

 इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दीपावली के अवसर पर छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *