Saturday , October 26 2024
Breaking News

हरियाणा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, 5 शहरों में AQI 400 पार

हरियाणा
हरियाणा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां पानीपत में 2 दिन तक प्रदूषण का स्तर 500 और 450 तक पहुंच गया था, लेकिन अब स्थिति में सुधार हुआ है। पानीपत में अधिकतम एक्यूआई 112 तक पहुंच गया है। इसके अलावा करनाल और कुरुक्षेत्र में एक्यूआई लगातार 400 से ऊपर बना हुआ है। इसके अलावा अन्य शहरों में भी प्रदूषण बढ़ रहा है।

5 शहरों में AQI 400 से ऊपर
बता दें कि आज हरियाणा के 5 शहरों में एक्यूआई 400 से ऊपर दर्ज किया गया है। कैथल में सबसे ज्यादा प्रदूषण का स्तर 428 दर्ज किया गया। इसके अलावा करनाल 413, कुरुक्षेत्र 417, जींद 402, रोहतक में 407 एक्यूआई रहा। आगजनी के सबसे ज्यादा मामले रात में आ रहे हैं। रात 9 बजे से रात 1 बजे तक आगजनी की घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं प्रदेश में पराली जलाने को लेकर सख्ती का असर दिखने लगा है। गुरुवार को भी पराली जलाने के 6 नए मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर कुल आंकड़ा 680 तक पहुंच गया है। यह पिछले कुछ सालों की तुलना में कम है।

About rishi pandit

Check Also

ऑपरेशन प्रहार-2 में तीनों जोन के अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई करते हुए नशे का व्यापार करने वालों को गिरफ्तार किया

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में चलाए गए ऑपरेशन प्रहार-2 में तीनों जोन के अधिकारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *