Wednesday , July 29 2026
Breaking News

MP: महिला का डेढ़ साल की बेटी के साथ पेड़ पर लटका मिला शव, पति बोला- मुझसे नहीं था कोई विवाद

  1. पुलिस ने पारिवारिक विवाद का संदेह जताया है
  2. पति ने बताया- पत्नी मानसिक तनाव से पीड़ित थी
  3. दोनों को पति ने जंगल में पेड़ से लटका पाया था

छतरपुर। छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी डेढ़ साल की बेटी के शव पेड़ से टंग मिले हैं। महिला और उसकी बेटी गुरुवार से लापता थी। पति जब खेत पर पहुंचा तो वहां दोनों के शव पेड़ से टंगे मिले। इधर, थाना प्रभारी के अनुसार प्रथम दृष्टि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद लग रहा है।

घटना थानाक्षेत्र के नारायण बाग पहाड़ी के पास की है, जहां द्रोपती पत्नी रामकरण अहिरवार और उसकी डेढ़ साल की बेटी मोना के शव पेड़ से टंगे मिले। मृतिका महिला लवकुशनगर की रहने वाली है। वह छतरपुर में पति के साथ किराए से रहती थी। उसका पति पेट्रोलपंप पर काम करता है।

सुबह महिला का पति घर पहुंचा, तो वह नहीं मिली। उसने खेत पर जाकर देखा तो बेटी के साथ पत्नी का शव पेड़ से टंगे मिला। इसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। मामला अभी संदिग्ध है। मामले की हकीकत पुलिस की जांच के बाद भी सामने आ सकेगी। पुलिस ने दोनों शव उतरवाकर पीएम के लिए भिजवा दिया है।

मामले की जांच कर करेंगे कार्रवाई

बाल्मीकि चौबे, थाना प्रभारी, सिविल लाइन ने कहा कि हमें सूचना मिली थी पेड़ पर दो शव टंगे हुए हैं। सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची। महिला और डेढ़ साल की बच्ची फांसी पर लटकी मिली। मामले की जांच की जा रही है।

हमारे बीच नहीं था कोई विवाद

रामकरण अहिरवार, मृतिका का पति ने कहा कि एक दिन पहले से ही वह लापता थी। शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि एक महिला ओर बच्ची के शव पेड़ से टंगे हैं, वहां जाकर देखा तब पता चला। हमारे बीच कोई विवाद नहीं था। वह अपने घरवालों की समस्याओं को लेकर परेशान रहती थी। उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था।

About rishi pandit

Check Also

उपखंड स्तर पर जनसुनवाई को मिला नया आयाम, कलेक्टर ने मझौली में सुनीं आमजन की समस्याएं

सीधी। जिले में जनसुनवाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी, परिणाममुखी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *