Tuesday , October 22 2024
Breaking News

31 अक्टूबर को हरियाणा में दीपावली की छुट्टी, सरकार ने नए आदेश जारी किए, पहले 1 नवंबर की घोषणा की थी

चंडीगढ़

हरियाणा में अब 31 अक्टूबर को दीवाली की छुट्टी रहेगी। पहले सरकार की ओर से 1 नवंबर को दिवाली का अवकाश घोषित किया गया था। हालांकि, मंगलवार को एक सैनी सरकार ने नया आदेश जारी कर दिया गया है।

दरअसल,  दीपावली को लेकर कहा जा रहा था कि इस बार ये त्योहार 31 अक्टूबर या 1 नवंबर को मनाया जाएगा। जिसके चलते सैनी सरकार ने पहले एक नवंबर को छुट्टी घोषित कर दी थी। हालांकि, मंगलवार को सरकार की ओर से दिवाली की छुट्टी को लेकर नया आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि अब 31 अक्टूबर (गुरुवार) को दीवाली की छुट्टी रहेगी। नए आदेश के हिसाब से हरियाणा सरकार के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थाओं समेत अन्य सरकारी विभागों में छुट्टी रहेगी।

हरियाणा दिवाली की छुट्टी।

बता दें कि देशभर में दीवाली का त्योहार धूम धाम से मनाया जाता है। ये ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार हर किसी को रहता है। जिसके चलते सरकारी और कई निजी संस्थानों में छुट्टी रहती है। ताकि, लोग अपने परिवार के साथ त्योहार को मना सके।

About rishi pandit

Check Also

‘लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले को 1,11,11,111 रुपए का इनाम’

नईदिल्ली एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *