Wednesday , October 16 2024
Breaking News

MP By Election Date: MP की दो सीटों बुधनी और विजयपुर में 13 नवंबर को उपचुनाव, 23 को नतीजे

  1. मप्र की दो सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान
  2. बुधनी और विजयपुर में 13 नवंबर को डाले जाएंगे वोट
  3. महाराष्ट्र और झारखंड में हो रहे हैं विधानसभा चुनाव

भोपाल। मध्यप्रदेश के दो सीटों बुधनी और विजयपुर पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया। मुख्य चुनाव आयोग ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ मप्र की इन दोनों सीटों के लिए भी चुनाव की तारीखों की घोषणा की है। विजयपुर और बुधनी में 13 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

विजयपुर सीट में रामनिवास की किश्मत दांव पर

विजयपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा ने रामनिवास रावत को अपना प्रत्याशित घोषित कर दिया है। रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे और मंत्री बनने के बाद विधायक पद से त्यागपत्र दे दिया था, जिसके बाद यह सीट खाली हुई। अब विजयपुर में रामनिवास की किश्मत जनता के हाथ में है।

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव

चुनाव आयोग ने प्रेस कांन्फेंस में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। झारखंड की 81 सीटों पर 2 चरणों में वोटिंग होगी।

पहला चरण वोटिंग 13 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को की जाएगी। दोनों ही राज्यों में नतीजों के साथ अन्य उपचुनाव के नतीजों का एलान 23 नवंबर को होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हुई शानदार वोटिंग का भी जिक्र किया।

About rishi pandit

Check Also

पेंच टाइगर रिजर्व पार्क का खूबसूरत वीडियो आया सामने, दो बाघिन के बीच में WWE जैसा फाइट

सिवनी पेंच टाइगर रिजर्व पार्क से एक रोमांचकारी वीडियो सामने आया है। जंगल सफारी करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *