Friday , October 30 2026
Breaking News

National: चार विमानों में बम की धमकी, दिल्ली से शिकागो जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट की गई कनाडा डायवर्ट

नई दिल्ली/ एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये मंगलवार को चार विमानों में बम की धमकी दी गई। इसमें एयर इंडिया की दिल्ली से शिकागो जा रही फ्लाइट में बम होने की बात कही गई। इसके बाद फ्लाइट को कनाडा की ओर डायवर्ट कर दिया गया। जहां फ्लाइट की जांच की जाएगी। 

एक्स के जरिये एक पोस्ट में मुंबई से शुरू होने वाली तीन और दिल्ली से शुरू होने वाली एक फ्लाइट में बम की धमकी दी गई। इसके बाद यात्रियों और एयरलाइन क्रू की जान खतरे में पड़ गई। धमकी की सूचना मिलने पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर-बंगलूरू वाया अयोध्या फ्लाइट (IX765) में बम की धमकी दी गई। इस विमान को अयोध्या में उतारा गया और जांच की गई। इसके अलावा स्पाइसजेट के दरभंगा-मुंबई विमान (SG116) और अकासा के सिलीगुड़ी-बंगलूरू विमान (QP 1373) में भी बम होने की धमकी दी गई। सूचना मिलने तक यह दोनों विमान लैंड कर चुके थे। एयरपोर्ट पर दोनों विमानों की सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस बल ने जांच की। 

इसके अलावा एयर इंडिया की दिल्ली से शिकागो जा रही फ्लाइट AI127 में भी बम होने की धमकी दी गई। यह फ्लाइट शिकागो रवाना हो चुकी थी। सूचना मिलने पर विमान को कनाडा के इकलौत एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया। यहां फ्लाइट की जांच की जाएगी। एयर इंडिया के मुताबिक एयरक्राफ्ट और यात्रियों की फिर से सुरक्षा जांच की जा रही है। एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। जैसे ही दोबारा सेवा शुरू होगी, तो यात्रियों की मदद की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली है। 

बताया जाता है कि सोमवार को मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली थी। जिसे दिल्ली डायवर्ट किया गया था। यहां सुरक्षा जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। अधिकारियों के मुताबिक हाल के दिनों में एयर इंडिया समेत कई स्थानीय एयर लाइन में बम होने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि सभी धमकियां फर्जी मिली हैं। मगर जिम्मेदार नागरिक विमानन सेवा प्रदाता होने के नाते इसे गंभीर माना जाता है और जरूरी कदम उठाए जाते हैं।  वहीं पुलिस एक्स पर जारी किए गए बम की धमकी वाले पोस्ट की जांच करने में जुटी हुई है।  

About rishi pandit

Check Also

जापान भारत में टेस्ट करना चाहता है अपनी मिसाइलें, लंबी दूरी के हथियारों को लेकर क्या है खास योजना?

 नई दिल्ली जापान अपनी सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने के लिए भारत के मिसाइल परीक्षण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *