Friday , October 30 2026
Breaking News

Damoh: ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में भजन गायिका देवकी पटेल सहित दो की मौत, सात घायल

  1. ग्राम चैनपुरा में ट्रक और ऑटो के बीच भिड़ंत
  2. ऑटो सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई
  3. मंडली के नौ सदस्य ऑटो में यात्रा कर रहे थे

दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चैनपुरा के समीप बुधवार की देर रात ट्रक और ऑटो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में आटो सवार दो लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए।

जबलपुर रेफर किया गया

घायलों में दो की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें जबलपुर रेफर किया गया। शेष का इलाज दमोह के जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी सहित अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

भजन गाने के लिए जा रहे थे

जानकारी के अनुसार बटियागढ़ के मलवारी से दमोह के राय चौराहा पर विराजित देवी प्रतिमा के पंडाल में भजन गाने के लिए मंडली के नौ सदस्य आटो से दमोह आ रहे थे। रास्ते में चैनपुरा के पास ऑटो को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में भजन गायिका देवकी पटेल और पुष्पेंद्र तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपित ट्रक डाइवर की तलाश कर रही है।

बेकाबू ट्रक ने आधा दर्जन वाहनों को बनाया निशाना, एक की मौत

बड़ी बंजारी माता मंदिर के पास गुरुवार को अनियंत्रित ट्रक ने आधा दर्जन से अधिक मोटर साइकिल और एक कार को चपेट में लिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार गंभीर घायल हुए हैं। हादसे के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।घटना सुबह 7.30 बजे हुई। हादसे के बाद भगदड़ मच गई। ट्रक की चपेट में आने से मंदिर परिसर में कार्य कर रहे व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए, जिन्हें सौसर अस्पताल लाया गया है।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर एयरपोर्ट से 13 राज्यों के 17 शहरों के लिए 42 उड़ानें, रोजाना 11 हजार यात्री कर रहे सफर

इंदौर  देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *