Saturday , October 31 2026
Breaking News

MP: भीषण सड़क हादसा, कार व मोटरसाइकिल की हुई टक्कर…तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल

सागर/ सागर जिले के नरयावली थानांतर्गत सागर-बीना सड़क मार्ग पर बेलई तिगड्डा के पास एक इको स्पोर्ट कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो मोटरसाइकिल सवार जबकि एक कार सवार शामिल है। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए थे, जिनको इलाज के लिए सागर जिला अस्पताल भेजा गया। जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस प्रकार इस हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है, जबकि तीन अन्य अभी भी इलाजरत है।

हादसे के बारे में मिली जानकारी अनुसार मंगलवार की दोपहर लगभग तीन बजे जिले के नरयावली थाना क्षेत्र के सागर-बीना मार्ग बेलई तिराहे के पास यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक इको स्पोर्ट कार सागर से खुरई की ओर जा रही थी, जिसमें कुल चार लोग सवार थे। वहीं मोटरसाइकिल सवार दो लोग जरुआखेड़ा से सागर की ओर आ रहे थे। तभी बेलई तिगड्डा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराकर घिसटती हुई सामने से आ रही मोटरसाइकिल से जा टकराई और पलट गई।

हादसे में मोटरसाइकिल सवार जगदीश पिता बहादुर पटेल निवासी गडौलापुरा तथा प्रकाश पिता राम प्रकाश निवासी जरुआखेड़ा की मौत हो गई। वहीं कार में चार लोग सवार थे, जो घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से सागर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल गोलू ठाकुर नामक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं कार चालक भानू, कार सवार शिवेंद्र सिंह मोकलपुर तथा राम नामक घायलों का इलाज किया जा रहा है।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, CM मोहन यादव होंगे शामिल

इंदौर  लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत बीजेपी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से इंदौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *