- निशातपुरा थाना पुलिस ने सौतेले पिता को हिरासत में लिया
- महिला ने पति को बेटी के साथ दुर्व्यवहार करते पकड़ा
- पुलिस ने छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की
भोपाल। निशातपुरा थाना पुलिस ने एक 12 साल की बालिका के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में उसके सौतेले पिता को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक महिला का अपने पहले पति से तलाक हो चुका है। वह अपनी 12 साल की बेटी के साथ मायके में रहती है। महिला ने कुछ समय पहले दूसरी शादी कर ली है। उसका पति महिला के घर में ही मिलने के लिए आया-जाया करता था।
महिला ने बेटी से अश्लील हरकत करते पकड़ा
21 सितंबर को महिला ने देखा कि उसका पति उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत कर रहा है। उसने विरोध किया, तो पति ने पत्नी और सौतेली बेटी के साथ जमकर मारपीट कर दी। उसने धमकी दी कि पुलिस में शिकायत की तो जान से मार दूंगा। सोमवार को महिला हिम्मत जुटाकर बेटी के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने काउंसलिंग करते हुए बालिका के साथ पूछताछ की। उसने बताया कि उसका सौतेला पिता पहले भी कई बार उसके साथ अश्लील हरकत कर चुका था।