Sunday , November 1 2026
Breaking News

Shahdol: दोस्तों के साथ पार्टी कर देर रात घर पहुंचा बेटा, पिता ने लगाई डांट तो लगा ली फांसी

शहडोल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ दोस्तों के साथ पार्टी कर शराब के नशे में बेटा घर पहुंचा तो पिता ने उसे डांट लगा दी, जिससे नाराज होकर उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना जैतपुर के कमता गांव की है, मामला मंगलवार की सुबह सामने आया है। रात में पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे, मृतक अलग एक कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया है।

बताया गया कि मृतक विंध्यवासिनी यादव पिता रामा यादव उम्र 42 वर्ष निवासी कमता सोमवार की देर रात घर पहुंचा, इस दौरान वह नशे की हालत में था। बेटे को नशे में देखकर पिता ने उसे डांट फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि बीवी बच्चे घर में तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं और तुम शराब के नशे में घर आ रहे हो, इतनी रात तक तुम कहां थे। इसके बाद वह दूसरे कमरे में जाकर सो गया, मंगलवार की सुबह बच्चों ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन, अंदर से कोई भी आहट नहीं मिली। जिसके बाद उसकी पत्नी और पिता ने भी दरवाज़ा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन गेट नहीं खुला। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फांसी के फंदे में लटका हुआ था। जिसके बाद घर में मातम पसर गया है । मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू की है। 

जैतपुर थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड ने बताया कि पिता की डांट से नाराज होकर बेटे के फांसी लगाने की बात सामने आ रही है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

About rishi pandit

Check Also

तमन्ना भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन, मां के साथ भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन  बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *