Saturday , October 31 2026
Breaking News

Crime: UPSC की छात्रा के कमरे में मिले कैमरे, बाथरूम से लेकर बिस्तर तक थी नजर…मकान मालिक के लड़के की करतूत आई सामने

नई दिल्ली/ दिल्ली के शकरपुर में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के बाथरूम और बेडरूम में स्पाई कैमरे मिले हैं। स्पाई कैमरे लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मकान मालिक के लड़ने ने छात्रा के गांव जाने पर उसके फ्लोर पर कैमरे लगा दिए थे।

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में किराये पर कमरा लेकर रहने वाली छात्रा रहती है। कुछ दिन पहले छात्रा को कुछ गड़बड़ लगी तो उसने छानबीन की। बाथरूम में बल्ब होल्डर में स्पाई कैमरा मिला। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को कॉल कर मामले की शिकायत दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो बेडरूम के बल्ब के होल्डर में भी दूसरा स्पाई कैमरा मिला। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर मकान मालिक के बेटे को चाबी देती थी। पुलिस उपायुक्त पूर्वी दिल्ली अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि छात्रा शकरपुर में एक फ्लैट में अकेले रहती है।

वह सिविल सेवा की तैयारी कर रही है। कुछ दिन पहले छात्रा को अपने वाट्सएप में कुछ गड़बड़ होने का अहसास हुआ। चेक करने पर पता चला कि वाट्सएप किसी अनजान लैपटॉप पर लॉग इन है। इसके बाद छात्रा अलर्ट हो गई और आस-पास की चीजों पर ध्यान देने लगी।

इसी क्रम में उसे बाथरूम के बल्ब होल्डर में एक स्पाई कैमरा लगा मिला। पुलिस को शिकायत देने पर शकरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पुलिस को भी दूसरा स्पाई कैमरा मिला। पूछताछ में आरोपी करण ने बताया कि तीन महीने पहले छात्रा चाबी सौंप कर उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांव गई थी।

इसी दौरान तीन स्पाई कैमरे खरीदे, जिनमें से एक छात्रा के बेडरूम और एक बाथरूम में लगा दिया। जिनमें मेमोरी कॉर्ड लगा था। इसलिए वीडियो स्टोर करने के लिए वह किसी ना किसी बहाने से छात्रा से चाबी मांगता था। चाबी मिलने के बाद वह स्पाई कैमरे से डाटा लैपटॉप में डाल लेता था।

About rishi pandit

Check Also

BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त’, कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय का अखिलेश पर तीखा हमला

BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *