Monday , November 2 2026
Breaking News

CG: 9वीं का छात्र क्‍लास में किसी से नहीं बोलता था, टिफिन भी अकेले खाता था, शौचालय में लगा ली फांसी

  1. आत्महत्या का कारण अज्ञात
  2. रूद्री पुलिस जुटी जांच में
  3. मौके पर पिता को बुलाया

धमतरी। स्कूल के अंदर शौचालय में कक्षा नवमीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से स्कूल में हड़कंप मच गया। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रूद्री पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 सितंबर को रूद्री थाना के करीब संचालित सरस्वती शिशु मंदिर रूद्री के शौचालय में ग्राम भोयना निवासी कक्षा नवमीं के छात्र समीर साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी नेहा पवार व रूद्री पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मौका मुआयना व पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छात्र के आत्महत्या करने का कारण फिलहाल अज्ञात है। संस्था के प्राचार्य रामकुमार साहू ने पुलिस को बताया कि मृतक छात्र समीर साहू ग्राम भोयना निवासी था। सोमवार को वह स्कूल तो आया था, लेकिन कक्षा में नहीं था।

बाहर उनकी साइकिल खड़ी हुई थी। कक्षा में वह अनुपस्थित है। दोपहर 3:30 बजे जब शौचालय में गए तो देखा कि दरवाजा बंद था। स्कूल स्टाफ ने दरवाजा खोलने प्रयास किया,लेकिन नहीं खुला। तब बाहर का वेंटिलेशन से देखने की कोशिश की गई, लेकिन कोई भी नहीं दिखा।

वेंटिलेशन से बांस द्वारा शौचालय के सिटकनी को खोला गया और अंदर जाकर देखा तो छात्र समीर फांसी पर लटकता हुआ मिला। स्कूल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।

उनके पिता को भी बुलाया गया। इस संबंध में डीएसपी नेहा पवार ने बताया छात्र के आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जुटी हुई है। छात्र के आत्महत्या करने का कारण फिलहाल अज्ञात है।

About rishi pandit

Check Also

गढ़ कलेवा के स्टॉल में स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद ले रहे नागरिक

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और खान-पान की झलक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *