Sunday , November 1 2026
Breaking News

MP: बहू की आत्महत्या के मामले में खरगोन एएसपी बघेल, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ चलेगा प्रकरण

  1. कोर्ट ने दिया एफआईआर दर्ज करने के आदेश
  2. एएसपी बघेल की पुत्रवधु श्रेया सिंह ने दी थी जान
  3. शादी के 42 दिन बाद ही मायके में फांसी लगाई थी

इंदौर। बहू की आत्महत्या के मामले में खरगोन एएसपी तरूणेंद्र सिंह बघेल, उनकी पत्नी सरोज सिंह और पुत्र वरुण सिंह के खिलाफ प्रकरण चलेगा। एएसपी बघेल की पुत्रवधु श्रेया सिंह ने शादी के 42 दिन बाद ही मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

एमआईजी पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया था। प्रकरण की जांच एसीपी नरेंद्र रावत (आईपीएस ) ने की थी। उन्होंने श्रेया सिंह के मोबाइल की जांच के साथ-साथ श्रेया सिंह के स्वजन के कथन भी लिए। जांच में यह बात सामने आई कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से कारण ही श्रेया सिंह ने आत्महत्या की थी।

रावत ने अपनी जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी, इसके बावजूद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की।

इस पर श्रेया सिंह के पिता अखिलेशप्रताप सिंह ने जिला न्यायालय में निजी परिवाद प्रस्तुत किया। मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए जिला न्यायालय ने एएसपी बघेल, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए।

इंदौर निवासी अखिलेश प्रताप सिंह की बेटी श्रेया सिंह का विवाह 12 जुलाई 2024 को खरगोन एएसपी तरूणेंद्र सिंह बघेल के बेटे वरुण से हुआ था।

चूंकि यह मामला नवविवाहिता की आत्महत्या का था इसलिए जांच एसीपी नरेंद्र रावत (आईपीएस) ने की। उन्होंने जांच रिपोर्ट वरिष्ठों को सौंपी थी जिसमें कहा था कि एएसपी, उनकी पत्नी और पुत्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के पर्याप्त आधार हैं। बावजूद इसके पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया।

इस पर श्रेया सिंह के पिता अखिलेशप्रताप सिंह ने एडवोकेट योगेश गुप्ता (जैतपुरा वाला) के माध्यम से परिवाद प्रस्तुत किया। कोर्ट ने एमआयजी पुसिस 17 सितंबर को प्रतिवेदन (स्टेटस रिपोर्ट) तलब की थी। इस प्रतिवेदन को देखने के बाद कोर्ट ने प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए।

About rishi pandit

Check Also

कभी नक्सलियों की गोलियों से गूंजते थे ये गांव, अब घर-घर पहुंचकर लोगों की जरूरतें जान रहे अधिकारी

बालाघाट  कभी बंदूक और हिंसा की दहशत झेलने वाले बालाघाट के 100 गांवों में अब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *