Tuesday , October 8 2024
Breaking News

Corona effect: लॉकडाउन की आशंका में आसमान पर सब्जियों के दाम, बस आलू का सहारा

Corona effect Aloo ka Bhav:digi desk/BHN/ देश में एक बार फिर लॉकडाउन का खतरा मंडरा रहा है। इससे पहले सब्जियों के दाम आसमान छूते नजर आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में भिंडी, तोरई, परवल जैसी सब्जियां 100 रुपए किलो बिक रही हैं। अच्छी बात यह है कि आलू सस्ता मिल रहा है। हालांकि आलू के दाम भी इतना नीचे आ गए हैं कि किसानों के लिए मुश्किल खड़ी हो हो गई है। जानकारी के मुताबिक, रबी की अच्छी फसल के कारण आलू के दाम 5 रुपए और 6 रुपए प्रति किलो तक घट गए हैं। खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय से आलू के दाम पर आंकड़े मिले हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, यूपी, पश्चिम बंगाल, पंजाब, कर्नाटक, हिमाचल, मध्य प्रदेश, गुजरात और बिहार में आलू के दाम 50 फीसदी तक नीचे आ चुके हैं। 20 मार्च को एक किलो आलू के दाम एक साल पहले की तुलना में 50 फीसदी नीचे आ गए हैं। यूपी और गुजरात के कुछ हिस्सों में आलू औसत से सस्ता मिल रहा है। यहां आलू छह रुपए किलो बिक रहा है। यह इस साल आलू का सबसे कम दाम है। इससे पहले विभिन्न राज्यों में आलू 10 रुपए किलो बिका था। इससे आम ग्राहक जहां खुश हैं, वहीं किसान मायूस हैं। उनका कहना है कि दाम आधे रहने से उनकी मेहनत का पूरा हल नहीं मिल रहा है।

राजधानी दिल्ली में भिंडी, तोरई, परवल के साथ ही करेला 80 रुपए से 100 रुपए किलो मिल रहा है। सब्जी व्यापारियों का कहना है कि गर्मी आते ही हरी सब्जियां महंगी होने लगती है। आज लगभग हर हरी सब्जी 80 से 100 रुपए किलो है। व्यापारियों को आशंका है कि लॉकडाउन के कारण सब्जियों की आवक पर असर पड़ा तो दाम और बढ़ सकते हैं।

About rishi pandit

Check Also

हिताची एनर्जी करेगी 2000 करोड़ का निवेश

नई दिल्ली  हिताची एनर्जी ने भारतीय कारोबार के 75 साल पूरे होने के अवसर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *