Monday , April 7 2025
Breaking News

MP: छतरपुर पथराव कांड वाले शहजाद के भाई ने Uma Bharti पर भी चलवाई थी गोलियां, 11 गए थे जेल

  1. 1998 में उमा भारती पर हुआ थ हमला और पथराव
  2. शहजाद के भाई फैयाज पर भी था हमले का आरोप
  3. हाजी शहजाद की तलाश, लुकआउट नोटिस जारी

छतरपुर।  छतरपुर में पुलिस पर पथराव करने की घटना के मुख्य आरोपित हाजी शहजाद अली का भाई फैयाज उमा भारती पर हुए हमले की घटना में चर्चित रह चुका है। 1998 में तत्कालीन सांसद उमा भारती पर चुनावी दौर में गई थी, तब छतरपुर जिले के राजनगर क्षेत्र में पहुंची तभी कुछ लोगों ने उनकी कार को रोक लिया था और गोलियां चलाई थीं। जहां सुरक्षाकर्मियों ने उमा भारती को सुरक्षित किया। इन हमलावरों में हाजी शहजाद का भाई भी शामिल था।

लोकसभा चुनाव के दौरान हमला

लोकसभा चुनाव के दौरान उमा भारती खजुराहो संसदीय क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी थीं। 8 फरवरी की शाम चंद्रनगर में उमा भारती पर हमला हुआ था। उमा भारती जैसे ही चंद्रनगर चौकी के पास पहुंची, आरोपियों ने उनके वाहन के सामने जीप अड़ा दी थी और पथराव कर गोली चलाई। इन हमलावरों में करीब 11 लोग आरोपित बनाए गए। जो बाद में बरी हो गए थे।

मच गया था अफरा तफरी का माहौल

तत्कालीन सांसद उमा भारती के सांसद प्रतिनिधि रहे नारायण काले ने बताया कि जब यह घटना हुई, तब बहुत ही अफरा तफरी का माहौल बन गया था। उमा भारती की गाड़ी रोक दी गई और गाेलियां चलने लगी, पत्थरबाजी होने लगी। जैसे तैसे उमाजी को सुरक्षित निकाला गया। गोलीकांड के मामले में शामिल आरोपितों में फैयाज भी शामिल था।

घटना को लेकर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह ने बताया कि यह घटना जब राजनगर क्षेत्र में हुई थी, तब हम छतरपुर में थे। घटन के बाद माहौल गर्म हो गया था क्योंकि चुनाव का समय था।

छह दिन बाद भी हाजी का पता नहीं, ढूंढ रही पुलिस

पुलिस पर पथराव करने वाले हाजी को छतरपुर पुलिस ढूंढ रही है। लुकाउट नोटिस जारी होने के बाद उस पर और कड़ी नजर हो गई है। आपको बता दें कि 21 अगस्त को प्रदर्शन के नाम पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया था। इसके बाद घटना के मुख्य आरोपित हाजी का बंगला प्रशासन ने तोड़ा था। जो उसने बिना अनुमति के बनाया था।

About rishi pandit

Check Also

बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा में रामनवमी की धूम, बुंदेली बधाई गीत पर झूमें श्रद्धालु

निवाड़ी बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा में आज रविवार को रामनवमी की धूम है, जहां पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *