Wednesday , April 23 2025
Breaking News

MP: मुख्य सचिव वीरा राणा के बाद नए CS की दौड़, अनुराग जैन और राजेश राजौरा सबसे आगे

  1. मुख्य सचिव वीरा राणा 30 सितंबर को होंगी सेवानिवृत्त
  2. अनुराग जैन और राजेश राजौरा सबसे वरिष्ठ अधिकारी
  3. संजय दुबे और नीरज मंडलोई को भी मिलेगी पदोन्नति

भोपाल।  मध्य प्रदेश के प्रशासनिक क्षेत्र के लिए अगले चार महीने बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगे। इस दौरान नए तीन अपर मुख्य सचिव मिलेंगे। मुख्य सचिव वीरा राणा के 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने पर नए मुख्यसचिव का भी निर्णय हो जाएगा। यदि राणा को सेवावृद्धि नहीं मिली तो नए मुख्य सचिव की नियुक्ति भी कर दी जाएगी।

नए मुख्य सचिव की दौड़ में ये अधिकारी

फिलहाल नए मुख्य सचिव की दौड़ में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में पदस्थ अनुराग जैन, एसीएस डा राजेश राजौरा शामिल हैं। पांच दिन बाद 31 अगस्त को कर्मचारी चयन मंडल के अध्यक्ष संजय बंदोपाध्याय सेवानिवृत्त होंगे। इससे रिक्त होने वाले स्थान पर 1993 बैच के अधिकारी संजय दुबे को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नत किया जाएगा। वहीं, इसी बैच के अधिकारी नीरज मंडलोई को पदोन्नति के लिए एक माह प्रतीक्षा करनी होगी।

सामान्य प्रशासन विभाग ने अपर मुख्य सचिव पद पर प्रमुख सचिवों को पदोन्नत करने की तैयारी कर ली है। 1993 बैच में अपर मुख्य सचिव बनने वाले पहले अधिकारी संजय दुबे होंगे। हाल ही में उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वह इसी स्थान पर पदोन्नत कर दिए जाएंगे।

अपर मुख्य सचिव होंगे नीरज मंडलोई

सीएस राणा की सेवानिवृत्ति पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नत किया जाएगा। दिसंबर में एक पद अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास मलय श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने से उपलब्ध होगा, जिस पर प्रमुख सचिव अनुपम राजन को पदोन्नति दी जाएगी।

About rishi pandit

Check Also

शराबबंदी वाले उज्जैन में गरजा बुलडोजर, शराबबंदी के बाद पहली बार उज्जैन में 50 लाख रुपए की शराब को नष्ट किया गया

उज्जैन  महाकाल की नगरी उज्जैन में शराबबंदी है। उज्जैन नगर निगम क्षेत्र में शराब की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *