Sunday , July 7 2024
Breaking News

China को मोदी का एक और झटका, सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का ठेका सिर्फ स्वदेशी कंपनियों को

नईदिल्ली.भारत सरकार ने चीन को एक और झटका दिया है। भारत में सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन प्रोजेक्ट से अब चीनी कंपनियां बाहर हो गई हैं। अब सिर्फ भारत की कंपनियों को यह टेंडर दिया जाएगा। सरकार ने पुराने टेंडर को रद्द कर नया टेंडर जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय रेलवे ने 44 सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन सेट्स के लिए संशोधित टेंडर जारी किया है। यह टेंडर ट्रेन सेट्स के लिए बोगियों के साथ-साथ थ्री-फेज प्रोपल्शन, कंट्रोल और अन्य उपकरणों के लिए है। इस टेंडर को www.ireps.gov.in पर अपलोड किया गया है। बोली से पहले की बैठक 29 सितंबर, 2020 (29.09.20) को होनी है। टेंडर को खोलने की तारीख 17 नवंबर, 2020 (17.11.20) है।

टेंडर की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:

  • ट्रेन सेट्स का आईसीएफ/चेन्नई, आरसीएफ/कपूरथला और एमसीएफ/रायबरेली में बनेंगे।
  • यह स्थानीय (स्वदेशी) निविदा होगी।
  • यह टेंडर अब एक घरेलू टेंडर है। इसके लिए केवल भारत में पंजीकृत कंपनियां ही आवेदन कर सकती हैं और उन्हें लागत (quote) भारतीय रुपये में बतानी होगी।

इससे पहले भारत ने चीनी मोबाइल ऐप पर बैन लगाकर पड़ोसी देश को चेतावनी जारी की थी। इसके बाद भी सीमा पर चीन की हरकतें जारी रहें तो एक के बाद एक और कदम उठाए गए।

About rishi pandit

Check Also

‘तमिलनाडु के बसपा अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की हत्या के असली अपराधी अब भी पकड़ से दूर’, स्टालिन सरकार पर बरसीं मायावती

चेन्नई. तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की हत्या का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *