Saturday , October 31 2026
Breaking News

Satna: बकरी चराने गए चरवाहे पर बाघ ने किया हमला, मझगवां रेंज के हजारा नाला के पास देर शाम हुई घटना

चेहरे और सिर पर मिले पंजे के निशान

गंभीर हालात में सतना रेफर

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ वन परिक्षेत्र मझगवां के अंतर्गत आने वाले हजारा नाला के पास एक चरवाहे पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले से चरवाहे के सिर और चेहरे पर काफी गहरी चोट लगी है। किसी कदर उसने भाग कर अपनी जान बचाई। घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचे युवक का प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाघ के हमले से घायल हुए चरवाहे का नाम विवेश मवासी पिता सुंदर मवासी निवासी गढ़ीघाट थाना मझगवां है।

बताया जाता है कि विवेश बकरियों को लेकर जंगल में चराने गया था। हजारा नाला के पास वह बैठ गया। इसी दौरान पीछे से एक बाघ ने उसे पर हमला कर दिया। बाघ ने पहला हमला किया और इसके बाद अचानक उसे छोड़कर चला गया। जैसे ही विवेश ने बाघ को देखा वह वहां से भागने लगा। घायल होने के बावजूद वह भाग कर गांव पहुंचा। जिसके बाद ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर गए।

वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

चरवाहे पर बाघ द्वारा हमला किए जाने की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। हजारा नाला के आसपास लोगों का जाना प्रतिबंधित कर दिया है। ग्रामीणों को समझाइश दी गई है कि वह जंगल में अकेले ना जाएं। रेंजर पंकज दुबे ने बताया कि शाम होने की वजह से अभी टीम ने सर्चिंग नहीं की है ।सुबह हजारा नाला के आसपास टीम जाकर तहकीकात करेगी।

दूसरी बार बाघ ने किया हमला

मझगवां रेंज में बाघों की काफी संख्या में मौजूद हैं, मगर किसी आदमी पर हमले की यह दूसरी घटना है। बताया जाता है कि इससे पहले अमिरती वन बीट के अंतर्गत एक चरवाहे पर बाघ ने हमला किया था। बाघ के हमले की घटना के बाद से फिलहाल वन विभाग और ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, CM मोहन यादव होंगे शामिल

इंदौर  लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत बीजेपी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से इंदौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *