Saturday , October 31 2026
Breaking News

MP: लड़कियों की गुंडई, युवक का पीछा कर तोड़े कार के कांच, साथियों ने मारा चाकू

  1. युवकों के साथ मिलकर लड़कियों की गुंडागर्दी
  2. युवक का पीछा कर चाकू से हमला किया गया
  3. बमकांड में भी शामिल,आठ आरोपित गिरफ्तार

इंदौर:/ जॉब कंसल्टेंसी से जुड़े एक युवक को घेर कर युवक-युवतियों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपित युवतियों ने कार में तोड़फोड़ कर दी और युवकों ने चाकू मार दिए। पुलिस ने पांच युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। दो युवतियां आपराधिक गतिविधियों में शामिल रही है। बमकांड का भी आरोप लग चुका है।

युवकों के साथ मिलकर युवतियों ने किया पीछा

भंवरकुआं टीआइ राजकुमार यादव के मुताबिक घटना एकता नगर में पानी की टंकी के पास की है। वीर सावरकर नगर में गायत्री अपार्टमेंट में रहने वाला मयंक बजाज गुरुवार रात कार में पेट्रोल भरवा कर घर जा रहा था। सोलारिस होटल के समीप पीछे से बाइक पर आए युवक-युवती ने कार को टक्कर मार दी।

युवतियों ने कार के आगे लगाई बाइक

मयंक ने उनका पीछा किया तो पानी की टंकी के समीप आरोपितों ने बाइक अड़ा कर कार रोक दी। मयंक कुछ समझता इसके पूर्व चार युवतियां और दो युवक आ गए। आरोपितों ने मयंक पर हमला कर दिया। उसको चाकू मारे और युवतियों ने कार फोड़ दी। मयंक के मुताबिक कार,मोबाइल और पर्स छीनने की कोशिश भी कर रहे थे।

तीन नाबालिग सहित आठ गिरफ्तार

राहगिरों के एकत्र होने पर आरोपित फरार हो गए। शुक्रवार को पुलिस ने मामले में साहिल, पलक मौर्या, प्रिया,खुशी, साक्षी सहित आठ आरोपितों को पकड़ लिया। तीन आरोपित नाबालिग है। टीआई के मुताबिक आरोपितों में मुकेरीपुरा मस्जिद पर बम फैंकने में शामिल रही युवती और युवक भी शामिल है।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, CM मोहन यादव होंगे शामिल

इंदौर  लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत बीजेपी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से इंदौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *