पटना/ गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड के बेलवा गांव में सावन की चौथी सोमवार को एक अनोखी शादी देखने को मिली है। मामी और भांजी ने एक दूसरे के साथ शादी कर ली। इस शादी में मामी वर बनने का चुनाव किया और भांजी वधू बन गई। कुचायकोट प्रखंड के बेलवा गांव की शोभा कुमारी ने अपनी ही भांजी सुमन कुमारी के साथ सात फेरे लिए। इसके बाद चारों तरफ इसी शादी के चर्चे हो रहे हैं। शादी की खबर मिलते ही इस अनोखी शादी को देखने और कवर करने के लिए यूट्यूबरों और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
एक दूसरे के साथ जीने और मरने की कसमें भी खाईं
मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर लोगों के सामने मामी और भांजी ने सबसे पहले एक दूसरे को माला पहनाया, सात फेरे लिए और फिर एक दूसरे के साथ जीने और मरने की कसमें भी खाईं। शादी के बाद दोनों ने कहा कि आज हमलोग शादी के बंधन में बंध गए। हमलोग जीएंग भी साथ और मरेंगे भी साथ में। यह शादी सोमवार को कुचायकोट थाना के सासामुसा रेलवे स्टेशन के पास दुर्गा मंदिर में संपन्न हुई।
पिछले दो सालों से दोनों की बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था
बताया जा रहा है कि गोपालगंज जिले के मामी शोभा कुमारी ने बताया कि उनका अपनी ही भांजी के साथ पिछले दो सालों से इश्क चल रहा था और इसके बाद उन लोगों ने आज एक दूसरे के साथ शादी करने का फैसला किया।भांजी सुमन ने भी कहा कि उसकी मामी कभी उसका साथ नहीं छोड़ेंगी। दोनों एक दूसरे के साथ जिंदगी भर रहेंगी और उन्हें इस बंधन से अब कोई भी अलग नहीं कर सकता। बहरहाल, गोपालगंज में मामी और भांजी के इस अनोखी शादी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।कुछ लोग इस शादी को हंसी मजाक तो कुछ लोग इसकी निंदा करते नजर आए।
Bhaskar Hindi News