Sunday , November 1 2026
Breaking News

MP: महिला पार्षदों व उनके पति ने CMO को पीटा, चप्पल लेकर दौड़ीं

  1. महिला पार्षदों को कार्यक्रम में न बुलाने से नाराजगी
  2. महिलाएं चप्पल लेकर सीएमओ की तरफ दौड़ पड़ी
  3. सांसद ने हंगामा शांत कराया, 9 लोगों पर FIR दर्ज

छिंदवाड़ा। जिले की अमरवाड़ा नगर पालिका परिषद में शनिवार को आयोजित लाड़ली बहना और पट्टा वितरण कार्यक्रम के दौरान काफी हंगामा हुआ। दो महिला पार्षदों ने पति के साथ मिलकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) से मारपीट की।

कार्यक्रम में न बुलाने से नाराज

दोनों महिला पार्षद कार्यक्रम में न बुलाने से नाराज थीं। रविवार को वीडियो प्रसारित होने के बाद मामला सामने आया। पुलिस ने दोनों पार्षद और उनके पति समेत 9 के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। एक महिला पार्षद तो सीएमओ को मारने के लिए सैंडिल लेकर दौड़ पड़ीं।

अधिकारी व कर्मचारी भागे

हालात बिगड़ते देख अधिकारी व कर्मचारी भागे और कार्यालय के दरवाजे बंद कर लिए। प्रकरण दर्ज होने के बाद रविवार को पार्षद और समर्थकों ने हंगामा किया।

सांसद ने शांत कराया हंगामा

कार्यक्रम में छिंदवाड़ा के सांसद विवेक बंटी साहू मारपीट होने के बाद पहुंचे। बवाल के बाद महिला पार्षद और उनके समर्थक धरने पर बैठ गए। सांसद ने पार्षदों को समझाया। इसके बाद धरना खत्म हुआ। दरअसल, पार्षद संतोषी वंशकार और दीपा सूर्यवंशी को आमंत्रण नहीं मिला। पार्षद संतोषी, पति दुर्गा वंशकार और दीपा, पति मुकेश सूर्यवंशी के अलावा स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचीं और धरने पर बैठ गईं।

About rishi pandit

Check Also

तमन्ना भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन, मां के साथ भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन  बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *