Saturday , October 31 2026
Breaking News

National: राहुल गांधी ने पार्टी के सांसदों के साथ की बैठक, सरकार को घेरने के लिए बनाई खास रणनीति

  1. राहुल गांधी ने सांसदों संग बैठक कर ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की
  2. सांसदों को राष्ट्रीय और स्थानीय मुद्दे संसद में उठाने की सलाह
  3. गौरव गोगाई ने बैठक में उठाए गए विषयों की जानकारी दी

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी ने पार्टी के सांसदों के साथ बैठक की। उन्होंने सरकार को घेरने के लिए जरूरी मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने सांसदों से कहा कि वह संसद के अंदर ज्वलंत मुद्दों को उठाएं, जिससे सरकार को घेरा जा सके। उन्होंने बेरोजगारी-पेपर लीक, किसान, महंगाई से परेशान आमलोगों की समस्याओं से लेकर बांग्लादेश के हिंसक तख्तापलट और देश की सीमा पर चीन की चुनौतियों जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा की।

बैठक में पार्टी के सांसदों से कहा गया कि वह राष्ट्रीय मुद्दों पर ध्यान दें, लेकिन अपने इलाकों के मुद्दों को ना भूलें। उनसे जुड़े मुद्दों को संसद में रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस बैठक के बाद यह देखा जाएगा कि कौन सदस्य कितनी सक्रियता के साथ मुद्दों को उठाता है। राहुल गांधी की लोकसभा का नेता चुने के बाद पार्टी के सांसदों के साथ पहली बैठक थी।

गौरव गोगाई ने दी बैठक की जानकारी

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगाई ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि बांग्लादेश की स्थिति, चीन का मामला, आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर राहुल गांधी ने सांसदों से चर्चा की है। गोगोई ने कहा कि सांसदों को संसद में बोलने का मौका दिया जाएगा। उनको विभिन्न विषयों को उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

सांसदों के कामकाज की रिपोर्ट होगी तैयार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी ने तय किया है कि वह अपने सांसदों के काम का आकलन शुरू करेगी। कांग्रेस ने इस व्यवस्था को लागू करने के लिए एक निगरानी समिति बनाई है। यह एक मानक कसौटी पर सांसदों के प्रदर्शनों का आकलन करेगी।

About rishi pandit

Check Also

होर्मुज में ‘चुंबक बम’ से पहली बार हमला, 27 भारतीय नाविकों वाले तेल टैंकर को बनाया निशाना

  नई दिल्ली स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री जहाजों पर हमलों का खतरा बढ़ता जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *