Saturday , October 31 2026
Breaking News

रक्षाबंधन से पहले एक भाई ने अपनी बहन की बेरहमी से की हत्या, काल बना भाई

नई दिल्ली
रक्षाबंधन से पहले एक भाई ने अपनी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। उत्तर प्रदेश के नागला शेखू गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक भाई ने अपनी 16 वर्षीय बहन अमरीशा की हत्या कर दी। इस घटना का कारण बहन का एक हिंदू लड़के के साथ प्रेम संबंध था, जिसे परिवार ने स्वीकार नहीं किया था।

अमरीशा का संबंध मोहित नामक एक युवक से था, जो उसी गांव में अपनी बहन के घर आता-जाता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। अमरीशा पहले भी तीन बार उसके साथ भाग चुकी थी, लेकिन हर बार पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद उसे घर वापस लाया गया। परिवार द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद, वह उसी युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी रही।

बुधवार को जब अमरीशा अपने प्रेमी के साथ फिर से भागने की कोशिश कर रही थी, तब उसके बड़े भाई हसीन ने उसे पकड़ लिया। गुस्से में उसने अमरीशा को पहले सरेआम पीटा और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना सरेराह लोगों के सामने घटी, लेकिन कोई भी उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया और वीडियो बनाते रहे। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।
 
घटना उस समय घटी जब बुधवार की सुबह मां और पिता समेत पूरा परिवार काम पर चला गया तो किशोरी की मांग पर बड़े भाई हसीन का पारा चढ़ गया, इसके बाद दोनों के बीच मारपीट भी हो गई और गुस्साई अमरीशा घर छोड़कर जाने लगी तो हसीन ने उसे बीच रास्ते दबोच लिया और  उसे सड़क पर गिराकर गला दबाकर मार डाला। कत्ल के बाद आरोपी भाई हसीन वहीं लाश के पास बैठकर रोता रहा।

About rishi pandit

Check Also

अयोध्या का दीपोत्सवः योगी सरकार की पहल से विश्व भर में फैलेगा आस्था का उजाला, डिजिटल माध्यम से प्रज्ज्वलित होंगे एक लाख दीप

अयोध्या का दीपोत्सवः योगी सरकार की पहल से विश्व भर में फैलेगा आस्था का उजाला, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *