Sunday , September 29 2024
Breaking News

Lockdown again : अब मसूरी में भी लगा पूर्ण लॉकडाइन, जानिए देश के किन शहरों में फिर कोरोना का कहर

Lockdown again 2021:digi desk/BHN/ देश में कोरोना महामारी एक बार फिर सिर उठाती दिख रही है। लोगों ने जैसे ही शारीरिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अनिवार्यता में लापरवाही शूरू की, वायरस ने अटैक कर दिया। महाराष्ट्र और केरल के बाद दिल्ली तथा पंजाब भी उन राज्यों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जहां नए केस तेजी से सामने आ रहे हैं। यही कारण है कि फिर से लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाए जा रहे हैं। ताजा खबर मसूरी से आ रही है। यहां भी केस लगातार बढ़ रहे हैं। इसके चलते स्थानीय प्रशासन ने हॉटस्पाट वाल इलाकों में फिर से पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है। महाराष्ट्र के कुछ शहरों में ये पाबंदियां लगाई जा चुकी हैं। पंजाब के 8 जिलों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है और स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

जानिए देश के विभिन्न राज्यों और शहर में Lockdown Night Curfew Again की स्थिति क्या है

पंजाब में बीते 24 घंटों में 1414 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। यहां शुक्रवार से चार और जिलों में रात का कर्फ्यू लगाने और सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है।ये जिले हैं- लुधियाना, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, नवांशहर, कपूरथला और होशियारपुर। यहां रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। राज्य के शिक्षामंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि स्कूली शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को बंद करने के आदेश दे दिए हैं।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 15817 नए केस सामने आए हैं और 56 लोगों की मौत हुई है। यहां के 36 में से 10 जिलों में कोरोना फिर सतेजी से फैल रहा है। इसके चलते 8 जिलों में कर्फ्यू तथा लॉकडाउन लगाया गया है। जानिए यहां के किन शहरों में प्रतिबंंध लगाया गया है।

नागपुर: जिले में 15 मार्च से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी।

पुणे: पुणे में एक बार फिर रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यहां आंशिक लॉकडाउन लगाया जा रहा है। स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे। होटल और रेस्तरां रात 10 बजे तक ही खुले रहेंगे। रात्रि 11 बजे तक भोजन प्रसादी की अनुमति दी जाएगी। होटल और रेस्तरां को 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ काम करना होगा। मॉल और थिएटर भी रात के कर्फ्यू के दौरान रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे। शाम को गार्डन बंद कर दिए जाएंगे।

अकोला: महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का यह शहर शुक्रवार शाम से पूरी तरह से बंद हो जाएगा। अकोला शुक्रवार को रात 8 बजे से शुरू होकर सोमवार को सुबह 8 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

नांदेड़: 12 मार्च से नांदेड़ के जिला कलेक्टर विपिन इतनकर ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिए हैं। जिले में दुकानें सुबह 7 से शाम 7 बजे तक ही खुली रहेंगी। 12 से 21 मार्च के बीच जिले में किसी भी साप्ताहिक बाजार की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस अवधि के दौरान कोचिंग कक्षाएं बंद रहेंगी। होटल उनके बैठने की क्षमता के 50 प्रतिशत और सिर्फ सुबह 7 से 8 बजे तक की चालू रखने की अनुमति। जिम, खेल के मैदान और स्विमिंग पूल में भी पाबंदियां रहेंगी। इस अवधि के दौरान सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों को आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परभणी: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने परभणी और अन्य पड़ोसी जिलों के लोगों से अपील की है कि वे सोमवार सुबह तक शहर में लॉकडाउन के लिए सहयोग करें। लॉकडाउन रात 12 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लगाया जाएगा।

बेंगलुरु: राज्य भर के सभी सितारा होटल और रेस्तरां में देर रात की पार्टियों पर पाबंदी है। 31 मार्च तक राज्य भर में शादियों और धार्मिक समारोहों में कोई बड़ी सभा नहीं। अंतरराज्यीय यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं। ये आदेश बेंगलुरू ही नहीं, पूरे कर्नाटक के लिए हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

वंदे भारत ट्रेन का डंका दुनियाभर में, जापान की बुलेट ट्रेन को पीछे छोड़ा, कई देशों ने खरीदने में दिखाई दिलचस्पी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया नीति का पूरी दुनिया में डंका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *