Saturday , October 31 2026
Breaking News

मेयर ढेबर समेत 65 प्रतिनिधि कल से शैक्षणिक यात्रा पर, बैंगलोर और मैसूर की कार्यप्रणाली का करेंगे अध्ययन

रायपुर

नगर पालिक निगम के मेयर ऐजाज ढेबर सहित 65 जनप्रतिनिधि और नगर निगम के अधिकारी आगामी 6 दिनों के लिए शैक्षणिक भ्रमण के लिए बैंगलोर और मैसूर नगर निगम की यात्रा पर जा रहे हैं. इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य बैंगलोर महानगर पालिका और मैसूर नगर निगम की तरफ से संचालित उत्कृष्ट परियोजनाओं का अवलोकन करना है.

यात्रा के दौरान प्रतिनिधि और अधिकारी बैंगलोर और मैसूर की स्मार्ट सिटी योजनाओं, राजस्व वसूली, और स्वच्छता से संबंधित कार्य प्रणालियों का अध्ययन करेंगे. इस दौरान उन्हें परियोजनाओं की विस्तृत प्रेजेंटेशन और कार्यस्थल पर जाकर कामकाज देखने का अवसर मिलेगा, जिससे रायपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली में सुधार की संभावनाएं बढ़ेगी.

About rishi pandit

Check Also

सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल

सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल शिकायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *