Thursday , September 19 2024
Breaking News

सिमोन बिलेस और अमेरिकी टीम ने महिला जिम्नास्टिक में स्वर्ण जीता

पेरिस
 मानसिक स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर तोक्यो ओलंपिक में कई स्पर्धाओं के फाइनल से पीछे हटने वाली सिमोन बाइल्स की अगुवाई में अमेरिकी महिला जिम्नास्टिक टीम ने तोक्यो में स्वर्ण पदक जीतकर आलोचकों के मुंह बंद कर दिये।

बाइल्स, जोर्डन चिलेस और सुनिसा ली पहले भी ओलंपिक में पदक जीत चुकी हैं लेकिन इसी मंच ने उन्हें शारीरिक और मनोवैज्ञानिक घाव भी दिये जो शायद कभी भरेंगे तो नहीं लेकिन उनकी टीस जरूर इस स्वर्ण से कम हो जायेगी।

अपने कैरियर में इन तीनों ने कई चुनौतियों का सामना किया। तीन साल पहले अपने कैरियर के शिखर पर मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देकर तोक्यो ओलंपिक में कई स्पर्धाओं से हटने वाली बाइल्स पर सभी की नजरें थी। तोक्यो में उन्होंने टीम वर्ग का रजत पदक जीता था।

पेरिस ओलंपिक में फाइनल में पहुंचते ही पिछली सारी बुरी यादें तिरोहित हो गई और आखिर में पीले तमगे के साथ खुशी के आंसू थे। अमेरिका की टीम ने 171.296 स्कोर करके इटली और ब्राजील को पछाड़ा। इसके साथ ही बाइल्स ने खेलों के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया। बाइल्स के पास अब बड़ी स्पर्धाओं के 38 पदक हैं जिनमें से आठ ओलंपिक पदक है।

About rishi pandit

Check Also

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट से पहले इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स का स्कैन होगा

लंदन इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की हैमस्ट्रिंग चोट का स्कैन पाकिस्तान के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *