Friday , October 18 2024
Breaking News

Rewa: 55 लोगों का DNA टेस्ट हुआ, तब सुलझी दुष्कर्म और हत्या की गुत्थी

  1. वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए कराया डीएनए टेस्ट
  2. पुलिस ने 1 महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है
  3. आरोपी खुद को निर्दोष बताने के लिए कर रहा था प्रदर्शन

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/  जिले के जवा थाना अंतर्गत एक गांव में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर की गई हत्या के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को राजफाश कर दिया। 3 महीने पहले हुई वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस ने 55 लोगों का डीएनए टेस्ट कराया।

नजदीकी रिश्तेदार ही निकला आरोपी

जांच के बाद पता चला कि नाबालिग आरोपी मृतका का नजदीकी रिश्तेदार है। पुलिस ने 2 नाबालिग किशोरियों, 1 महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये है पूरा मामला

तीन माह पूर्व जावा के एक गांव में 9 वर्ष के बालिका का शव पुलिस ने बरामद किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला था कि बालिका से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। खास बात यह रही कि आरोपी ग्रामीणों के साथ मिलकर आरोपियों को पकड़ने के लिए आए दिन प्रदर्शन कर रहा थे। पुलिस जब भी आरोपियों के नजदीक पहुंचती तो गुमराह कर दिया जाता था।

About rishi pandit

Check Also

Satna: चित्रकूट में त्रि-दिवसीय शरदोत्सव का आगाज, सांस्कृतिक संध्या में लोकनृत्यों की रही धूम

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ दीनदयाल शोध संस्थान एवं चित्रकूट क्षेत्र की जनता, जिला प्रशासन सतना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *