Saturday , October 31 2026
Breaking News

Katni: 24 घंटे की बारिश से कटनी के कई गांवों में बाढ़, घरों के छप्पर गिरे, रेलवे ट्रेक डूबा, 28 लोग फंसे

कटनी,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कटनी जिले में हुई बारिश ने अब ग्रामीण क्षेत्रों के हालात बिगाड़ दिए हैं, जहां देखो सिर्फ पानी ही नजर आता है। कहीं किसी का घर की छप्पर गिर गई तो कहीं रेलवे ट्रेक में पानी भरा नजर आ रहा है। तहसील एरिया के कुछ गांव का संपर्क मुख्यालय से टूट गए हैं।

कटनी जिले के ढीमरखेड़ा के ग्राम थिर्री, शुक्ल पिपरिया, घुघरा, घुघरी तो वहीं स्लिमानाबाद के धरवारा ग्राम जलमग्न हो चुके हैं, जहां पहुंचने के लिए एसडीआरएफ की टीम को रबड़ बोर्ड की मदद लेनी पड़ रही है। जिला प्रशासन की मानें तो उनके द्वारा ग्राम घाना, सुनारखेड़ा व सिलौंड़ी में राहत शिविर बनाए गए हैं, वहीं जिला स्तर पर बाढ़ कंट्रोल रूम शुरू करते हुए दूरभाष नंबर 07622-220071 जारी किया गया है। गंभीर स्थिति देखते हुए कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदार को मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं और खुद मॉनिटरिंग में जुटे हैं।

SDRF की प्लाटून कमांडर श्वेता गुप्ता ने बताया कि ढीमरखेड़ा के ग्राम थिर्री और स्लिमानाबाद के ग्राम धरवारा सहित पांच ग्रामों के हालात बेकाबू हो चुके हैं। यहां करीब 28 लोग फंसे होने की जानकारी पर 10 अधिकारी-कर्मचारी की दो टीमें अलग-अलग स्थानों में रवाना हुई हैं, जहां रबड़ बोर्ड की मदद से गांव में पहुंचकर ग्रामीणों का रेस्क्यू करने की कोशिश की गई। बिगड़ती स्थिति देखते हुए जबलपुर से NDRF की टीम को बुलवाया गया। बारिश नहीं रुकने और कई इलाकों में रबड़ बोर्ड से पहुंचने में दिक्कत आने से रेस्क्यू में दिक्कत आती रही। कलेक्टर ने जबलपुर में पत्राचार करते हुए एयर लिफ्टिंग के लिए मदद मांगी है।

नदी-नालों से लेकर रेलवे ट्रेक में भरा पानी
कटनी जिले में पिछले 1 जुलाई से अब तक कुल 306.2 मिमी बारिश हो चुकी है, लेकिन 24 घंटे की बारिश ने पूरे जिले को पानी-पानी कर डाला है। आलम यह है की कटनी जिले की चार स्थानीय नदियां उफान पर होने के चलते करीब एक दर्जन से अधिक गांवों को प्रभावित कर दिया है। कुछ गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर साधना परस्ते ने बताया कि बारिश के चलते कटनी जिले की स्थानीय नदियां में शामिल सिलपरा, कटकहरी, बैलकुंड, कौही, सुआ सहित हिरण नदी में भारी पानी आ गया गया, जिससे इन पर बने सड़क और पुलिया में करीब 3 से 4 फीट पानी ऊपर से चल रहा है।

स्लिमानाबाद के इमलिया गेट के सामने रेलवे ट्रेक में पानी भरने से रेल लाइन गायब हो गई और गेट कर्मियों की मदद से मालगाड़ी और सवारी गाड़ियों को धीरे धीरे निकला जा रहा है। कटनी जिला प्रशासन ने जानकारी साझा करते हुए बताया की कटनी जिले कि 8 तहसील में 24 घंटे के अंदर 72.4 मिली बारिश दर्ज की तो डेढ़ माह में 306.2 मिली बारिश हुई है।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, CM मोहन यादव होंगे शामिल

इंदौर  लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत बीजेपी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से इंदौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *