Sunday , October 6 2024
Breaking News

झारखण्ड-गिरिडीह में घर में घुसा दाउद, महिला से दो-दो बार की दरिंदगी

गिरिडीह.

एक शख्स रात में एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। इस दौरान महिला के कपड़े फट गए। लगातार विरोध करने और चिल्लाने पर आसपास के लोग जुट गए। इस दौरान आरोपी वहां से भागने की कोशिश किया लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। महिला ने जो पुलिस को बताया वह हैरान कर देने वाला है। आरोपी शख्स ने ठीक एक दिन पहले भी महिला के साथ रेप की कोशिश की थी। तब महिला ने किसी तरह उसके चंगुल से निकली।

दो दिनों में लगातार दो बार उसने महिला को हवस का शिकार बनाना चाहा। आरोपी की पहचान दाउद अंसारी के रूप में हुई है। यह झारखंड के गिरिडीह के बेंगाबाद इलाके की घटना है। घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले युवक दाउद अंसारी को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा और बेंगाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। इस सिलसिले में पीड़िता द्वारा थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर युवक के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी दाउद अंसारी को गिरफ्तार कर मंगलवार को गिरिडीह जेल भेज दिया है। पीड़िता के आवेदन में उल्लेख किया गया है कि 21 जुलाई की रात वह घर पर थी। रात्रि के लगभग आठ बजे एक बाइक पर दो लोग उनके घर पर पहुंचे। दाउद अंसारी घर के भीतर चला आया। दूसरा सहयोगी बाहर रेकी कर रहा था।

महिला के फाड़ने लगा कपड़े
घर के भीतर उसके साथ दाउद द्वारा छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने का प्रयास किया जाने लगा। इस दौरान पीड़िता के कपड़े भी जहां तहां से फट गए। पीड़िता द्वारा बार-बार इसका प्रतिवाद किया जा रहा था। युवक की मंशा को भांप पीड़िता शोर मचाने लगी। इस बीच उसकी सास और गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीणों को आते देख युवक का एक अन्य सहयोगी बाइक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर गांव के लोगों द्वारा दाउद को एक कमरा में बंद कर बेंगाबाद पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त कर लिया है।

एक दिन पहले भी हैवानियत
पीड़िता द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि घटना के एक दिन पूर्व यानी 20 जुलाई को महिला पत्ता तोड़ने जंगल गई हुई थी। महिला को अकेले देख दाउद अंसारी ने वहां भी उसके साथ रेप करने का प्रयास किया। इस बीच महिला ने अपने पति को मोबाइल से इसकी सूचना दे दी। इसके बाद युवक भाग निकला। दूसरे दिन पुन: युवक ने दु:साहस का परिचय दिया और महिला के घर घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता दो पुत्री के साथ अपने घर पर रहती है। पति राजस्थान में मजदूरी करता है। 

About rishi pandit

Check Also

उत्तर प्रदेश में बिना पैक कुट्टू के आटे की बिक्री पर लगी रोक

गोरखपुर. उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में फूड प्वाइजनिंग की घटनाएं सामने आने के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *