Thursday , September 19 2024
Breaking News

MP: महिला के शरीर को जगह-जगह से लोहे के गर्म सरिये से दागकर मारा, अंतिम संस्‍कार से पहले पहुंच गई पुलिस

  1. मृतका के भाई ने दी पुलिस को सूचना, पति हिरासत में
  2. पहले भी कई बार पति महिला से कर चुका था मारपीट
  3. 25 दिन पहले ही पत्नी को मायके से लेकर आया था

Madhya pradesh ujjain ujjain news womans body was burnt with hot iron rods at various places police arrived before last rites: digi desk/BHN/उज्जैन/ घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम मालीखेड़ी में एक पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपित ने पत्नी की डंडे से पिटाई की और उस पर लोहे की पत्ती से कई वार किए। इसके अलावा मृतका के शरीर पर कई जगह जलने के भी निशान मिले हैं। आरोपित ने पत्नी के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर ली थी। मृतका के भाई ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपित को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि कमलसिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम मालीखेड़ी ने शनिवार सुबह करीब चार बजे अपने भाई प्रेमसिंह को उठाया और कहा कि उसकी भाभी जयकुंवर की मौत हो गई है।

इसके बाद परिवार के लोगों ने महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली थी। इसकी सूचना मृतका के भाई राजेंद्रसिंह को मिली थी।

राजेंद्र वर्तमान में गुजरात में है। इस पर उसने अपने छोटे भाई भीमसिंह निवासी बेरछा शाजापुर को बहन की मौत की जानकारी दी। भीमसिंह मालीखेड़ा पहुंचा तो वहां बहन के शव पर चोट के निशान नजर आए थे।

इस पर उसने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया था। आरोपित पति कमलसिंह को हिरासत में ले लिया।

शरीर पर मिले चोट व जलने के निशान

पुलिस ने बताया कि मृतका के शरीर पर जगह-जगह डंडे से पिटाई किए जाने व धारदार हथियार से घाव के निशान मिले हैं। इसके अलावा उसके शरीर को लोहे का सरिया गर्म कर जलाया भी गया है। पूरे शरीर पर जलने के निशान भी मिले हैं।

छह साल पूर्व हुई थी शादी, तब से ही कर रहा था मारपीट

मृतका के भाई भीमसिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन जयकुंवर का विवाह करीब छह वर्ष पूर्व हुआ था। उसके दो पुत्र है। एक तीन साल का कृष्ण व एक वर्ष का बलराम है। उसका जीजा कमलसिंह पेड़ काटने का काम करता है। शादी के बाद से ही वह बहन के साथ मारपीट करता था।

इससे परेशान होकर उसकी बहन काफी दिनों से मायके में थी। करीब 25 दिन पूर्व ही कमल अपने ससुराल बेरछा आया था। यहां उसने कहा था कि वह अब उसकी बहन से मारपीट नहीं करेगा।

इसके बाद वह उसे अपने घर ले आया था। जहां लाने के बाद उससे रोजाना मारपीट करता था। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

About rishi pandit

Check Also

राष्ट्रपति मुर्मू ने किए महाकाल के दर्शन, सफाई मित्रों का किया सम्मान, सीएम यादव ने की यह घोषणा

उज्जैन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पहली बार विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचीं। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *