Friday , October 30 2026
Breaking News

Maihar: मध्य प्रदेश के मैहर जिले की S3WaaS आधारित वेबसाइट का शुभारंभ


मैहर,भास्कर हिंदी न्यूज़/
मध्य प्रदेश के मैहर जिले की द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी) वेबसाइट “S3WaaS” सुरक्षित, स्केलेबल और सुगम्य वेबसाइट प्लेटफार्म पर आधारित “https://maihar.nic.in/” का औपचारिक रूप से 11जुलाई 2024 को लॉन्च किया गया ।
यह वेबसाइट सेवा सरकारी योजनाओं, कार्यों और नागरिक सेवाओं को आमजन तक सीधे पहुँचाने के उद्देश्य से इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश के समस्त ज़िलों को राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (NIC) के नेशनल डाटा सेंटर, न्यू दिल्ली के माध्यम से “S3WaaS” प्लेटफार्म पर नि शुल्क उपलब्ध करायी गयी है। इस प्लेटफार्म का उपयोग कर देशभर के 683 जिलों की वेबसाइट विकसित की गई है।
मैहर मध्य प्रदेश का नवनिर्मित 55 वां जिला है, जिला वेबसाइट का निर्माण जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला सूचना-विज्ञान अधिकारी, सतना के तकनीकी सहयोग से किया गया है।
ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश के समस्त 10 संभाग आयुक्त कार्यालयों एवं 54 जिलों की वेबसाइट वर्ष 2019 से प्रचलन में है।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, CM मोहन यादव होंगे शामिल

इंदौर  लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत बीजेपी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से इंदौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *