Wednesday , September 18 2024
Breaking News

Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी की बारात में बॉलीवुड सितारों ने खूब किया डांस, जॉन सीना भी जमकर थिरके

  1. अनंत और राधिका आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं
  2. किम कार्दशियन समेत कई हाॅलीवुड सितारे मुंबई पहुंचे
  3. रात 8 बजे होगी अनंत अंबानी और राधिका की वरमाला

Entertainment celebs anant radhika wedding baraat ceremony bollywood hollywood guest list wedding full schedule: digi desk/BHN/इंदौर/आज अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के होने जा रहे हैं। इस हाईप्रोफाइल शादी पर देश व दुनिया की नजरें हैं। इस समय कपल की शादी हर तरफ सुर्खियां बटोर रही है। शादी से जुड़े फोटोज और वीडियोज लगातार सामने आ रहे हैं। हाॅलीवुड के कई बड़े सितारे इस शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। यहां इन स्टार्स का भव्य स्वागत किया जा रहा है। इस इवेंट से जुड़ा अपडेट जानिये।

रजनीकांत ने किया बारात में डांस

अनंत अंबानी की बारात में साउथ के सुपरस्टार थलाइवा रजनीकांत की बात खुद को नाचने से दूर नहीं रख पाए। उन्हें रणवीस सिंह व अनिल कपूरे के साथ डांस करते हुए देखा गया।

अनंत अंबानी के साथ मौजूद मुकेश व नीता अंबानी

मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी, उद्योगपति मुकेश अंबानी और दूल्हे अनंत अंबानी पहुंचे। अनंत अंबानी आज मुंबई में राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।

जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर पहुंचा अंबानी परिवार

मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में अंबानी परिवार पहुंच गया है। उन्होंने साथ में फोटो भी खिंचवाया। इस दौरान अनंत अंबानी शेरवानी में काफी सुंदर लग रहे हैं।

जॉन सीना शादी समारोह पहुंचे

पेशेवर पहलवान और अभिनेता जॉन सीना मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर पहुंचे।

केजीएफ स्टार यश पहुंचे

केजीएफ सुपरस्टार यश भी अपनी पत्नी के साथ अनंत और राधिका की ग्रैंड वेडिंग में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं।

पूरी हो चुकी हैं तैयारियां

अनंत और राधिका की शादी में मेहमानों के स्वागत के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गेस्ट के लिए रेड कारपेट भी सज चुका है।

रीआ कपूर ने शेयर की तस्वीरें

कुछ समय पहले ही रीआ कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है। ये फोटोज बीते दिन अंबानी परिवार में हुए डांडिया उत्सव की है।

सादगी भरे लुक ने जीता लोगों का दिल

अनंत और राधिका की शादी से पहले अंबानी परिवार ने अपने घर एंटिलिया में शिव शक्ति पूजा करवाई। इस दौरान राधिका का सिंपल और एलिगेंट लुक हर किसी को बेहद पसंद आया।

बहू के साथ नजर आए नीता और मुकेश

सोशल मीडिया पर इस शादी की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें एक तस्वीर में नीता अंबानी और मुकेश अंबानी अपनी बहू को प्यार से निहारते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीरे को काफी पसंद किया जा रहा है।

About rishi pandit

Check Also

करीना कपूर फिल्म फेस्टिवल आयोजित किये जाने को लेकर खुश है करीना कपूर

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर, करीना कपूर के नाम फिल्म फेस्टिवल आयोजित किये जाने को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *