Taj mahal:digi desk/BHN/ उत्तर प्रदेश के आगरा में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस के पास फोन आया कि ताजमहल में एक बम रखा है और यह किसी भी समय फट सकता है। आननफानन में ताजमहल खाली करवा लिया गया और जांच शुरू हुई। आगरा आईजी ने बताया कि फोन करने वाला शख्स फिरोजबाद का है और पुलिस भर्ती रद्द होने से खफा था। फिर भी सुरक्षा एजेंसियां पूरे ताजमहल की जांच में जुटी है। उम्मीद की जा रही है कि थोड़ी देर में ताजमहल आम दिन की तरह खोल दिया जाएगा।