Gold and Silver Price Today:digi desk/BHN/ शादियों का मौसम नजदीक आते ही सोने की मांग में बढ़ोतरी होने लगी है। इसका असर सोने के भाव पर भी हो रहा है। बीते कुछ दिनों से सोना लगातार सस्ता हो रहा है। बीते दो माह के सोने के भाव पर गौर करें तो सोने के भाव अधिकतम स्तर से अभी तक 11000 रुपए सस्ता हो चुका है। गौरतलब है कि 1 जनवरी से अभी तक सोना (24 कैरेट) 4,963 रुपए (9.89 प्रतिशत) सस्ता हुआ है। बुधवार को देश में सोने की कीमतें (Gold Price) 10 महीने के निचले स्तर तक पहुंच चुकी है।
सोने के भाव में लगातार गिरावट
एमसीएक्स (MCX) पर सोना वायदा 0.11% की गिरावट के साथ 45,500 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा था, बीते 7 दिनों में छह बार सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। इधऱ चांदी की बात की जाए तो चांदी वायदा 69,216 प्रति किलोग्राम पर बेअसर रही।
दिल्ली में आज सोने का भाव
दिल्ली सराफा मार्केट में आज सोने का भाव 45500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 10 महीनों का सबसे निचला स्तर है। बीते कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली बाजार में सोना 44760 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं ग्लोबल मार्केट में हाजिर सोना 0.2% गिरकर 1,734.16 डॉलर प्रति औंस पर आ चुका है।
आज चांदी का ताजा भाव
दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी वायदा 69216 प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी के भाव में ज्यादा उथल-पुथल नहीं देखी गई है। बीते कारोबारी सत्र में कीमती धातु 1847 रुपए की गिरावट के साथ 67073 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के भाव देखा जाए तो चांदी 0.3 फीसदी गिरकर 26.67 डॉलर प्रति औंस पर आ चुकी है।
सोने में निवेश का सुनहरा अवसर
गौरतलब है कि सोना अपने अधिकतम स्तर से फिलहाल 11000 रुपए सस्ता चल रहा है। ऐसे में सोने में निवेश का यह सुनहरा अवसर है। शादियों का मौसम होने के कारण सोने की कीमत में फिलहाल गिरावट है, लेकिन जैसे ही शादियों को मौसम खत्म होगा तो सोने की मांग में कमी से फिर से भाव में तेजी आ सकती है और अच्छा रिटर्न मिल सकता है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सोना जल्द बाउंस बैक करेगा, इसलिए यह सोने के ज्वैलरी खरीदने का सबसे सुनहरा माैका है।