Sunday , September 22 2024
Breaking News

Crime:छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की के पिता को गोलियों से भूना

Crime:digi desk/BHN/ यूपी के हाथरस में अपराधियों पर कानून का खौफ नजर नहीं आ रहा है। ताजा घटनाक्रम में यहां एक पिता ने अपनी बेटी से छेड़खानी करने वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई तो आरोपियों ने पिता को गोलियों से भून दिया। पिता की मौत के बाद बेटी का बिलखते हुए वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस हरकत में आई है और चार में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों पर NSA (नेशनल सिक्यॉरिटी एक्ट) लगाने के आदेश दिए हैं। अन्य आरोपियों की जांच जारी है।

एयर इंडिया ने रद की पायलटों की छुट्टियां

नई दिल्ली : घरेलू हवाई यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एयर इंडिया ने पायलटों के अवकाश को तत्काल प्रभाव से रद कर दिया है। कोरोना के चलते घरेलू उड़ान सेवाओं को पिछले साल 25 मार्च से दो महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था। 25 मई 2020 को फिर से शुरू होने के बाद हवाई यातायात बढ़ रहा है। इस बाबत एक आंतरिक आदेश जारी हुआ है। इसमें कहा गया है कि अवकाश की स्वीकृति बहुत ही दुरूह परिस्थितियों में ही दी जाएगी।

छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को तीन साल की जेल

ठाणे : मुंबई स्थित ठाणे की एक अदालत ने 48 साल के शिक्षक को तीन साल की जेल की सजा सुनाई है। उसने छात्रा से छेड़छाड़ की थी। सरकारी वकील वर्षा चंदाने ने कहा कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने दोषी पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। छेड़छाड़ की यह घटना नवी मुंबई के नेहरू क्षेत्र में 2015 में हुई थी। पीड़ित छात्रा शिक्षक से ट्यूशन ले रही थी। इसी दौरान शिक्षक ने उसके साथ छेड़खानी कर दी थी।

About rishi pandit

Check Also

अमेरिका दौरे से ठीक पहले आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी धमकी

नई दिल्ली खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *