Monday , July 1 2024
Breaking News

संजय झा बनाए गए JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष

नईदिल्ली

राज्यसभा सांसद संजय झा जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उनकी नई और बड़ी जिम्मेदारी पर मुहर लगाई गई। दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब में शनिवार को नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें नीतीश कुमार के अलावे, केसी त्यागी, ललन सिंह, विजय कुमार चौधरी, देवेश चंद्र ठाकुर, समेत पार्टी के सभी महत्पूर्ण नेता शामिल थे।  बैठक से पहले ही इसकी संभावना जताई जा रही थी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसका प्रस्ताव किया जिसपर सभी कार्याकारिणी सदस्यों ने सहमति जता कर उनके नाम पर मुहर लगा दी।

पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने पहले ही इसके संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा था कि पार्टी के विस्तार के लिए संगठन का विस्तार आवश्यक है। ऐसे में कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा होगी। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के सहयोग के लिए कई पदाधिकारियों को मनोनित किया जाएगा। ऐसे में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए संजय झा का नाम सबसे उपर था।

  बीजेपी से जदयू में आए संजय झा नीतीश कुमार के काफी करीबी और विश्वस्त नेताओं में माने जाते हैं। पिछले कुछ समय से नीतीश कुमार अपनी हर गतिविधि में शामिल करते थे। वे बिहार विधान परिषद का सदस्य रहते हुए जल संसाधान मंत्री थे। हाल ही में पहली बार राज्यसभा पहुुंचे सजय झा को उच्च सदन में पार्टी का नेता चुना गया था। अब उन्होंने यह नई जिम्मेदारी दी गयी है। नीतीश कुमार ने खुद इसकी घोषणा की। सभी सदस्यों ने ताली बजाकर इसका स्वागत किया। संजय झा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से बिहार में पार्टी नेताओं में खुशी का माहौल है। पटना में जश्न की तैयारी चल रही है।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 का चुनाव लड़ने का फैसला

जेडीयू की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया गया। इसके साथ ही इस साल के अंत में होने वाले झारखंड विधानसभा के चुनाव में भी पार्टी ने उम्मीदवार फैसला लिया। माना जा रहा है कि कुरमी-महतो बहुल सीटों पर जेडीयू की ओर से प्रत्याशी उतारने पर विचर किया जा रहा है।

संगठन को मजबूत बनाए जाने पर पार्टी नेताओं ने कई सुझाव दिए

जेडीयू नेताओं ने बताया कि इस बैठक में अलग-अलग राज्यों की पार्टी इकाई की ओर से संगठन को मजबूत बनाए जाने को लेकर कई सुझाव दिए गए। बैठक में सभी ने सहमति जताई कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी आगे भी चलती रहेगी। इस दौरान झारखंड विधानसभा चुनाव में भी जेडीयू की ओर से उम्मीदवार उतारने पर चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि मंत्रियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का संवाद हो। जब कोई मंत्री क्षेत्र में दौरे पर जाएं, तो इसकी जानकारी बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को मिल सके।

बिहार सरकार के मंत्री अशोेक चौधरी ने कहा है कि इस निर्णय से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने संजय झा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी तो नीतीश कुमार समेत पार्टी के वरीय नेताओं को इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी अब राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव लड़ने जा रही है। संजय झा इसमें अपनी भूमिका मजबूती से निभाएंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर बीजेपी के साथ जेडीयू के संबंध उनके कार्यकाल में और प्रगाढ़ होंगे। जेडीयू के महागठगबंधन से निकलकर एनडीए में शामिल होने में संजय झा ने महत्वपूर्ण रोल अदा किया था।

 

About rishi pandit

Check Also

बिहार-पटना में मकान मालकिन की हत्या, किराये पर मकान खोजने आये तीन लड़कों पर पुलिस को शक

पटना. पटना में दिन दहाड़े एक महिला की अपराधियों ने गमछे से गला घोंटकर हत्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *