Saturday , September 28 2024
Breaking News

बिहार-गया में 12 साल का रुद्र कर रहा 150 योगासन, दुनिया को निरोग का संदेश देकर जीते कई मैडल

गया.

गया में वैसे तो योगगुरु के रूप में विश्व भर में कई नाम चर्चित हैं। लेकिन, जिस उम्र में कोई बच्चा अपनी मां के आंचल से दूर नहीं रचना चाहता है। उस उम्र में गया का यह रुद्र योगासन में महारथ हासिल कर राष्ट्रीय स्तर का मेडल प्राप्त कर चुका है। रुद्र की उम्र महज अभी 12 साल ही हुए हैं। लेकिन, आठ साल के ही उम्र में योग के कई आसन कर योगासन की दुनियां में अपना झंडा बुलंदियों पर फहरा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल बुद्ध की पावन धरा बोधगया के 12 वर्षीय के रुद्र का योग देख हर कोई हो अचंभित है। इस उम्र में रुद्र 150 से अधिक योगासन कर लेता है। इसके बदन में मानों हड्डी ही नहीं है। योग के जरिए अपने शरीर को रबर की तरह मोड़ लेता है। योगा में अबतक कई उपलब्धियों को अपने नाम कर चुका है।

अपने शरीर को रबर की तरह बना लिया
गया जिले के बोधगया का रहने वाला रुद्र प्रताप सिंह की उम्र महज 12 साल होगी। इतनी कम  उम्र में ही 150 से अधिक योगासन में महारथ हासिल कर चुका है। वैसे तो कई आसन हैं योगा में। मकरासन, धनुरासन, भुजंगासन, विपरीत नौकासन, मयूरासन, सूर्य नमस्कार आदि योगासन में महारथ हासिल कर चुका है। रुद्र के पिता राकेश सिंह प्राइवेट स्कूल के शिक्षक हैं। यह बताते हैं कि रुद्र को योग का प्रशिक्षण किसी और ने नहीं बल्कि उन्होंने ने ही दी है। कहा कि रुद्र सोशल मिडिया से भी योगा सीखा है। आज 150 से भी अधिक योगासन आसानी से कर लेता है। योग के दौरान वह अपने शरीर को रबर की तरह जैसा चाहे वैसा वह आकृति बना लेता है।

कई गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल कर चुका है रुद्र
योग और स्केटिंग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर के कई मेडल जीत चुका है। आठ वर्ष के आयुवर्ग की प्रतियोगिता में रुद्र राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्णपदक जीत चुका है। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21जून) पर रुद्र योगा के जरिए विश्व को स्वस्थ रहने का संदेश दिया है। रुद्र का कहना है कि सभी लोगों को योगाभ्यास करना चाहिए। योग करने से हम स्वस्थ रहेंगे तभी समाज, अपना देश और अखिल विश्व स्वस्थ रहेगा।

रुद्र गया में नन्हा योग गुरु के नाम से काफी मशहूर है
रुद्र का सपना है कि वह ओलंपिक में मेडल जीतने का। ऐसा कर रुद्र देश दुनियां को बता सके कि योगा के जरिए हम कैसे स्वस्थ रह सकते हैं और देश दुनियां के लोगों को योगाभ्यास के लिए प्रेरित कर सकें। इसलिए वह इसी सपने को पूरा करने के नित्य नियमित रूप से योगाभ्यास और स्केटिंग कर रहा है। छोटी की उम्र में हीं रुद्र योग और स्केटिंग में कई उपलब्धियां हासिल कर चुका है। रुद्र गया में नन्हा योग गुरु के नाम से काफी मशहूर है।इन्हे गया का बाबा रामदेव कहा जाता है।

About rishi pandit

Check Also

दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश, पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार, 32 मोटर साइकिलें बरामद

बीकानेर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *