Saturday , September 28 2024
Breaking News

छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग में बारिश के साथ चलेगी अंधड़, अधिकतम तापमान में गिरावट

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अब दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ गया है। सुबह और रात के समय ठंडी हवाएं चल रही है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्री मानसून का आगमन हो चुका है। इससे प्रदेश में बारिश की गतिविधि बनी हुई है। कई जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चल रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

साथ ही बारिश की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में बारिश की वजह से वातावरण ठंडा हो गया है। हालांकि उमस अभी भी बरकरार है। आज गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी पांच दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है। अगले पांच दिनों में प्रदेश की अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई हिस्सों में प्री मानसून का आगमन हो चुका है। इसके प्रभाव से पांचो संभाग में गरज चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश हो रही है। आगामी दो दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश और अंदर चलने की संभावना है।

इन जिलों में बरसेंगे बदरा
आज बुधवार को पांचों संभाग में बारिश की संभावना है। इन संभागों में से कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और कई जिलों में तेज अंधड़ चलने की संभावना है। इनमें से राजनांदगांव, बिलासपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़, मुंगेली, जांजगीरचांपा, कोरबा, दुर्ग, धमतरी, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में बारिश के आसार हैं। वहीं सरगुजा और बस्तर संभाग के कोरिया, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही इन जिलों के कई जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इन दिनों प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। डोंगरगढ़ में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अन्य दिनों की तुलना में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज गुरुवार को प्रदेश में बारिश होने की वजह से तापमान में कमी आ सकती है। हालांकि दोपहर के समय इन दोनों उमस है।

About rishi pandit

Check Also

राजनांदगांव और अंबिकापुर में भी एआईए स्थापित करेगा विशेष न्यायालय

बिलासपुर छत्तीसगढ़ राज्य में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *