Saturday , October 5 2024
Breaking News

राजस्थान-भरतपुर में पकड़ा इनामी तस्कर, 15 हजार गायों की हत्या के तीन राज्यों में दर्ज हैं 29 मुकदमे

भरतपुर/डीग.

डीग जिले के पहाड़ी थाना पुलिस ने एक कुख्यात गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के ऊपर गौ तस्करी के 29 मुकदमे दर्ज हैं। पहाड़ी पुलिस ने आरोपी पर दो हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी डीग जिले के गोपालगढ़, सीकरी, नगर, खोह, कामां, सहित अलवर जिले के पिनगांव थाना, हरियाणा के फिरोजपुर झिरका, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से वांछित है।

पहाड़ी थाना अधिकारी बनी सिंह ने बताया कि आरोपी फारुख (55) निवासी घटमीका कुख्यात गौ तस्कर है। आरोपी ने 4 साल पहले भी पहाड़ी थाने की टीम पर हमला किया था। हमले में ASI सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तब से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी गौ तस्करी के दौरान पुलिस पर हमला करने का आदी है। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगा। भागते हुए वो गिर गया और पत्थरों से टकरा कर उसके पैर में चोट लग गई। उसे पहाड़ी अस्पताल लाया गया, जहां से उसे आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपी ने बताया कि वह अभी तक करीब 15 हजार गायों की हत्या करवा चुका है। फिलहाल घायल अवस्था में आरोपी को भरतपुर संभाग मुख्यालय के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका पुलिस कस्टडी में इलाज जारी है।

About rishi pandit

Check Also

झारखंड-रामगढ़ में पुलिस गश्ती वाहन से दो युवकों की मौत, ड्राइवर पर एफआईआर दर्ज

रामगढ़. झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस गश्ती वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *