Wednesday , June 26 2024
Breaking News

सऊदी अरब में हीटस्ट्रोक का टॉर्चर, 14 हज यात्रियों की मौत, पारा 47 डिग्री से ऊपर पहुंचा

काहिरा
ईद- उल-अजहा उत्सव के बीच सऊदी अरब में बड़ी संख्या में हज यात्रियों की भीड़ उमड़ी। हालांकि, सऊदी अरब में पड़ रही चिलमिलाती गर्मी हज यात्रियों के लिए चुनौती साबित हो रही है। हज के दौरान पारा 47 डिग्री से ऊपर तक पहुंच गया है। इससे खासतौर पर बुजुर्गों के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। मक्का में भीषण गर्मी के कारण 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

14 जॉर्डनियों की मौत
अब ताजा अपडे़ट के अनुसार, चल रहे हज यात्रा के दौरान 14 जॉर्डनियों की मौत हो गई है और 17 अन्य लापता हैं। इसकी जानकारी जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में दिया है। इससे पहले जॉर्डन में विदेश मामलों और प्रवासियों के मंत्रालय ने पहले माउंट अराफात पर हीट स्ट्रोक के कारण छह जॉर्डन नागरिकों की मौत की पुष्टि की थी। हालांकि, कई अन्य स्थानीय सूत्रों ने इससे अधिक संख्या की सूचना दी है, जिसके अनुसार 17 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हुई है और उनके नाम भी पब्लिश किये गये हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि हीट स्ट्रोक गर्मी से होने वाली बीमारी का एक गंभीर रूप है। यह लंबे समय तक उच्च तापमान के संपर्क में रहने से होता है। अगर तुरंत उपचार न किया जाए तो इस स्थिति के कारण बेहोशी, दौरे और यहां तक ​​कि मृत्यु भी हो सकती है। 

About rishi pandit

Check Also

श्रीलंका: गंभीर आर्थिक संकट के उबरते देश में इस साल छह माह में 9 लाख पर्यटक पहुंचे

कोलंबो  दो वर्षों के गंभीर आर्थिक संकट और राजनीतिक अस्थिरता का सामना करने के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *