Wednesday , June 26 2024
Breaking News

MP: प्रदेश के इन 4 संभागों में मानसून पूर्व की बारिश की संभावना

  1. आधा जून बीता, ठिठक गया मानसून, 13 शहरों में चली लू
  2. बुंदेलखंड में बरस रही आग, मालवा निमाड़ में बौछारें
  3. प्रदेश में मानसून के लिए अभी करना होगा इंतजार

Madhya pradesh bhopal rain in mp possibility of premonsoon rain in these 4 divisions of madhya pradesh/ digi desk/BHN/भोपाल/ मध्‍य प्रदेश में इन दिनों कुछ जिलों में गर्मी के तेवर कम हो गए हैं। हालांकि कुछ जिलों में अभी भी तापमान 40 के पार बना हुआ है। इस बीच उमस ने भी बेहाल कर रखा है। इसके चलते लोग पसीने से लथपथ हो रहे हैं। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि अभी मानसून की बारिश होने में थेाड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा लेकिन कुछ संभागों में बारिश के आसार हैं।

पहले केरल, फिर मुंबई में तय समय से पहले पहुंचा मानसून फिलहाल ठिठक गया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सक्रियता कम होने से यह आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इसके चलते मध्य प्रदेश में मानसून की झमाझम वर्षा के लिए अब एक सप्ताह तक का इंतजार और करना पड़ सकता है।

हालांकि अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से मालवा-निमाड़ क्षेत्र में करीब-करीब रोज ही राहत भरी बौछारें पड़ रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक पचमढ़ी में 33, छिंदवाड़ा में 15, रतलाम में सात और सागर में एक मिलीमीटर वर्षा हुई।

बुंदेलखंड एवं बघेलखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां के अधिकतर शहर लू की चपेट में हैं। प्रदेश में सबसे अधिक 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान चित्रकूट में दर्ज किया गया। चित्रकूट सहित प्रदेश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के 13 स्थानों पर लू चली।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मानसून पूर्व की वर्षा होने का सिलसिला बने रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मानसून महाराष्ट्र के जलगांव तक आ चुका है और गुजरात एवं राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बनने का सिलसिला बना हुआ है। इस वजह से मालवा-निमाड़ क्षेत्र के शहरों में मानसून पूर्व की वर्षा हो रही है।

About rishi pandit

Check Also

Katni: कुख्यात अपराधी किस्सू तिवारी को 37 साल बाद उम्र कैद की सजा, अयोध्या से हुआ था गिरफ्तार

कटनी,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कटनी जिले में कुख्यात अपराधी किस्सू तिवारी को 37 साल बाद उम्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *