Saturday , September 28 2024
Breaking News

ऑटोरिक्शा और ट्रक की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल

रांची
झारखंड के गढ़वा जिले में एक ऑटोरिक्शा और ट्रक की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हादसा गुरूवार देर रात करीब डेढ़ बजे बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव के नजदीक हुआ। थाना प्रभारी आदित्य नायक ने बताया कि सिलियाटोंगर गांव के 12 लोग ऑटोरिक्शा में सवार होकर नगर उंटारी रेलवे स्टेशन जा रहे थे और उन्हें गुजरात जाने वाली ट्रेन पर सवार होना था।

रास्ते में उनके ऑटो और विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के बीच टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान बिमलेश कुमार कनौजिया (42), अरुण भुइयां (30), बिकेश भुइयां (20), राजा कुमार (21) और राजकुमार भुइयां (53) के रूप में हुई है।

 

About rishi pandit

Check Also

बिहार में सेक्सटॉर्शन वाला गैंग का हुआ भंडा फोड़, पहले दोस्ती, फिर कमरे पर बुलाती, जो गया वो फंसा

किशनगंज बिहार के किशनगंज जिले में सेक्सटॉर्शन गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। जिसमें शामिल लड़कियां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *