Sunday , June 30 2024
Breaking News

तीसरी बार प्रधानमंत्री बने मोदी, देखें पूरा मंत्रिमंडल

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीएन) के संसदीय दल के नेता नरेन्द्र मोदी ने रविवार शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के रिकार्ड की बराबरी कर इतिहास रच दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह में नरेंद्र मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। पीएम मोदी के शपथ लेते ही समूचा आयोजन स्थल तालियों की गड़गड़ाहट और मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। पीएम मोदी ने हिन्दी में शपथ ली। उनके साथ उनकी भारी भरकम मंत्रिपरिषद ने भी शपथ ली जिनमें 30 केबिनेट, पांच राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 30 से अधिक राज्य मंत्री शामिल हैं।

पीएम मोदी ने रचा इतिहास
मोदी इससे पहले 2014 और 2019 में लगातार दो कार्यकाल तक देश के प्रधानमंत्री रहे और अब लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद उन्होंने श्री नेहरू के रिकार्ड को दोहराकर इतिहास रचा है। वर्ष 1962 के बाद यह दूसरा मौका है जब किसी नेता ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। राजग ने 18वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में 293 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार बहुमत हासिल किया है हालाकि इस बार भाजपा को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला है और उसे 240 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है।

कैबिनेट में किन चेहरों को मिली जगह
शपथ लेने वाले केबिनेट मंत्रियों में सर्वश्री राजनाथ सिंह,अमित शाह, नितिन गडकरी, जगत प्रकाश नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, डॉ एस जयशंकर, मनोहर लाल,एच डी कुमारस्वामी,पीयूष गोयल, धर्मेन्द्र प्रधान,जीतन राम मांझाी, राजीव रंजन सिंह, सर्वानंद सोनोवाल,वीरेन्द्र कुमार, राम मोहन नायडू , प्रह्लाद जोशी, जुएल ओरांव, गिरिराज सिंह, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेन्द्र यादव,गजेन्द्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, डा मनसुख मांडविया, जी किशन रेड्डी,चिराग पासवान, सी आर पाटिल शामिल हैं।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ लेने वालों में राव इंद्रजीत सिंह, जितेन्द्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, प्रतापराव गणपत राव जाधव और जयंत चौधरी शामिल हैं। राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में जितिन प्रसाद, श्रीपद यशो नाइक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल , रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर , नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल प्रमुख हैं। मंत्रिपरिषद में सहयोगी दलों के 7 सदस्यों को केबिनेट और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार का दर्जा दिया गया है।

देश-विदेश से आए थे मेहमान
शपथ ग्रहण से पहले नरेंद्र मोदी ने आयोजन स्थल पर पहुंचते ही हाथ जोड़कर तथा झुककर उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस मौके पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधान न्यायाधीश डी वाई चन्द्रचूड़, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड , बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ,भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उप राष्ट्रपति अहमद अफीफ और माॅरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नाथ , राजनयिक एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री

(1.) नरेंद्र मोदी (भाजपा)

(2.) राजनाथ सिंह (भाजपा)

(3.) अमित शाह (भाजपा)

(4.) नितिन गडकरी (भाजपा)

(5.) जगत प्रकाश नड्डा (भाजपा)

(6.) शिवराज सिंह चौहान (भाजपा)

(7.) निर्मला सीतारमण (भाजपा)

(8.) सुब्रह्मण्यम जयशंकर (भाजपा)

(9.) मनोहर लाल खट्टर (भाजपा)

(10.) एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस)

(11.) पीयूष गोयल (भाजपा)

(12.) धर्मेंद्र प्रधान (भाजपा)

(13.) जीतन राम मांझी (हम)

(14.) राजीव रंजन (ललन) सिंह (जदयू)

(15.) सर्बानंद सोनोवाल (भाजपा)

(16.) डॉ. वीरेंद्र कुमार (भाजपा)

(17.) राम मोहन नायडू (तेदेपा)

(18.) प्रल्हाद जोशी (भाजपा)

(19.) जुएल ओराम (भाजपा)

(20.) गिरिराज सिंह (भाजपा)

(21.) अश्विनी वैष्णव (भाजपा)

(22.) ज्योतिरादित्य सिंधिया (भाजपा)

(23.) भूपेंद्र यादव (भाजपा)

(24.) गजेंद्र सिंह शेखावत (भाजपा)

(25.) अन्नपूर्णा देवी (भाजपा)

(26.) किरन रिजिजू (भाजपा)

(27.) हरदीप सिंह पुरी (भाजपा)

(28.) मनसुख मंडाविया (भाजपा)

(29.) जी किशन रेड्डी (भाजपा)

(30.) चिराग पासवान (लोजपा-रामविलास)

(31.) सीआर पाटिल (भाजपा)

राज्य मंत्री

(32.) राव इंद्रजीत सिंह (भाजपा)

(33.) डॉ. जितेंद्र सिंह (भाजपा)

(34.) अर्जुन राम मेघवाल (भाजपा)

(35.) प्रताप जाधव (शिवसेना)

(36.) जयंत चौधरी (आरएलडी)

(37.) जितिन प्रसाद (भाजपा)

(38.) श्रीपद नाइक (भाजपा)

(39.) किशन पाल गुर्जर (भाजपा)

(40.) पंकज चौधरी (भाजपा)

(41.) रामदास अठावले (आरपीआई)

(42.) रामनाथ ठाकुर (जदयू)

(43.) नित्यानंद राय (भाजपा)

(44.) अनुप्रिया पटेल (अपना दल)

(45.) वी सोमन्ना (भाजपा)

(46.) चंद्रशेखर पेम्मासानी (टीडीपी)

(47.) एसपी सिंह बघेल (भाजपा)

(48.) शोभा करंदलाजे (भाजपा)

(49.) कीर्ति वर्धन सिंह (भाजपा)

(50.) बीएल वर्मा (भाजपा)

(51.) शांतनु ठाकुर (भाजपा)

(52.) सुरेश गोपी (भाजपा)

(53.) एल मुरुगन (भाजपा)

(54.) बंदी संजय कुमार (भाजपा)

(55.) अजय टम्टा (भाजपा)

(56.) भागीरथ चौधरी (भाजपा)

(57.) कमलेश पासवान (भाजपा)

(58.) सतीश चंद्र दुबे (भाजपा)

(59.) संजय सेठ (भाजपा)

(60.) रवनीत सिंह बिट्टू (भाजपा)

(61.) दुर्गा दास उइके (भाजपा)

(62.) रक्षा खडसे (भाजपा)

(63.) सुकांता मजूमदार (भाजपा)

(64.) सावित्री ठाकुर (भाजपा)

(65.) तोखन साहू (भाजपा)

(66.) राज भूषण चौधरी (भाजपा)

(67.) भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा (भाजपा)

(68.) हर्ष मल्होत्रा ​​(भाजपा)

(69.) निमुबेन बंभानिया (भाजपा)

(70.) मुरलीधर मोहोल (भाजपा)

(71.) जॉर्ज कुरियन (भाजपा)

(72.) पबित्रा मार्गेरिटा (भाजपा)

About rishi pandit

Check Also

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

नई दिल्ली भीषण गर्मी के बाद पूरा देश ही मॉनसून का इंतजार कर रहा था। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *