Saturday , September 28 2024
Breaking News

देश के कई हिस्सों में गर्मी और लू से लोग परेशान, महाराष्ट्र में आ गया मानसून, दिल्ली- मुंबई में कब तक होगी एंट्री

मुंबई
देश के कई हिस्सों में गर्मी और लू से लोग परेशान हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र में मानसून का आगमन हो चुका है। 6 जून को मानसून महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है। वहीं, मासून रत्नागिरी और सोलापुर की ओर बढ़ रहा है। मुंबई में 9-10 जून के आसपास मानसून आने की उम्मीद है।

दिल्ली में कब तक आ सकता है मानसून?
मौसम विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी कि अगले कुछ दिनों में मानसून पूरे भारत में आगे बढ़ेगा, लेकिन अगले सप्ताह से कमजोर पड़ सकता है। अधिकारी ने आगे बताया कि पश्चिमी तट को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में कम बारिश होगी। वहीं, जून के अंत तक मासून के दिल्ली पहुंचने का अनुमान है। पिछले साल 25 जून को दिल्ली में मानसून ने दस्तक दी थी। हिमाचल प्रदेश में मानसून 20 जून को आने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, एक सप्ताह के दौरान कोई विशेष बदलाव नहीं है और दो दिनों के दौरान जो वर्षा हुई है उसमें कमी आएगी।

इन राज्यों में चलेगी हीटवेव
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी, पूर्वी मध्‍य प्रदेश और झारखंड में हीटवेव चलेगी। यहां तापमान 40 डिग्री से अध‍िक रहने की संभावना है।  इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

About rishi pandit

Check Also

भाजपा नेता अनूप एंटनी जोसेफ ने कहा- कोचीन में 600 क्रिश्चियन परिवारों की भूमि पर वक्फ बोर्ड का दावा अवैध

तिरुवनंतपुरम भारतीय जनता पार्टी की केरल इकाई के नेता अनूप एंटनी जोसेफ ने क्रिश्चियन परिवारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *