Tuesday , July 2 2024
Breaking News

बिहार के नीतीश कुमार एनडीए छोड़ेंगे? जदयू ने दिया हर सवाल का जवाब

पटना.

जब से लोकसभा चुनाव का परिणाम आया है, तब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी फिर से चर्चा में आ गई है। जनता दल यूनाईटेड को नुकसान चार सीटों का नुकसान जरूर हुआ है लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पूरे देश की नजर है। इन सब के बीच उनके करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मीडिया के सामने सारी बातों से पर्दा उठा दिया। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने स्पष्ट कहा कि हमने एनडीए में जाने का फैसला लिया और बिहार की जनता ने अनुमोदन किया।

हमलोगों का एनडीए में जाना जनता को पसंद आया है। जनता ने हमलोगों के फैसले का सही होने का मुहर लगा दिया है। जनता में नीतीश कुमार की विश्वनियता अभी भी बरकरार है। यह सबसे बड़ा संदेश है। इस चुनाव को लेकर लोग बड़ी बड़ी बातें करने लगे थे।  ये सबसे बड़ा सन्देश है इस चुनाव का, क्योंकि लोग बहुत तरह की बातें करने लगे थे। मंत्री ने कहा कि बिहार की जनता में नीतीश कुमार की विश्वनीयता बरकरार है। जो चुनाव के नतीजे आएं इसके लिए बिहार की जनता का आभार प्रकट करते हैं। अच्छे नतीजे आएं, मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर बिहार की जनता ने भरोसा जताया है इसके लिए जनता को धन्यवाद देते हैं।

आने वाले समय में एनडीए का भविष्य उज्ज्वल
उन्होंने कहा कि जदयू ने जीत के लक्ष्य जो निर्धारित किया था उसमें थोड़ी कमी आयी लेकिन फिर भी ये संतोषजनक नतीजा है। पूर्णिया और कटिहार जैसी कुछ सीटें हम जीत नहीं पाए, जिसका हमको काफी मलाल है। सीएम नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात है कि आज भी बिहार की जनता नीतीश कुमार के विकास कार्य को सही मानती है। प्रधानमंत्री की लोकप्रियता तो है हीं साथ हीं साथ मुख्यमंत्री के कामो का बहुत बड़ा असर है। 20 साल लगातार की शासन में रहने के बाद भी जनता में उनकी विश्वनीयता बनी हुई है। 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए भी बहुत शुभ संकेत है। 2024 के नतीजे ने 2025 का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। बिहार में आने वाले समय में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का भविष्य उज्ज्वल है।

About rishi pandit

Check Also

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत ने ‘हूल विद्रोह’ का किया एलान, भाजपा पर साजिश रचने का आरोप

साहिबगंज/झारखंड. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सामंती ताकतों से लड़ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *