Tuesday , July 2 2024
Breaking News

शांभवी चौधरी 25 की उम्र में पहुंची संसद, राजद से भी तीन एमपी पहली बार

पटना
बिहार से इस बार लोकसभा के दरवाजे पर दस्तक देने वालों में कई नए चेहरे शामिल होने जा रहे हैं। इन नए चेहरों में बीजेपी को छोड़ जदयू, राजद, माले, कांग्रेस और लोजपा के सांसद शामिल हैं। सबसे ज्यादा नए चेहरों में लोजपा(आर) और राजद के सांसद हैं। आइए जानते हैं।
लोजपा से तीन युवा सांसद पहली बार

पहली बार दस्तक देने वालों में सबसे ज्यादा युवा चेहरा लोजपा(आर) का हैं। शांभवी चौधरी लोजपा (आर) की टिकट से पहली बार लोकसभा पहुंची हैं। समस्तीपुर लोकसभा से चुनाव लड़ते हुए इन्होंने कांग्रेस के सन्नी पासवान को 187251 मतों से परास्त किया है। शांभवी को 579786 मत मिले और सन्नी को 392535 मत मिले। शांभवी चौधरी इस बार संसद भवन में सबसे कम उम्र की सांसद होंगी, उनकी उम्र महज 25 साल है। वह बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी बेटी हैं।

राजेश वर्मा

खगड़िया लोकसभा से राजेश वर्मा लोजपा (आर) के उम्मीदवार थे। इन्होंने वाम दल के संजय कुशवाहा को 161131 मत से हराया। प्रो. अरुण भारती
प्रो अरुण भारती जमुई से लोजपा (आर) के उम्मीदवार थे। इन्होंने राजद की अर्चना रविदास को 112482 मत से परास्त किया। प्रो. अरुण भारती को 509046 मत मिले और अर्चना रविदास को 396564 मत मिले।

JDU से भी पहली बार लोकसभा जाने वालो की संख्या दो

देवेश चंद्र ठाकुर भी सीतामढ़ी लोकसभा से चुनाव लड़ कर पहली बार लोकसभा के दरवाजे दस्तक देने जा रहे हैं। जनता दल यू के ठाकुर ने राजद के अर्जुन राय को 51356 मत से हराया। ठाकुर को 515719 और राजद के अर्जन राय को 464363 मत मिले।

सिवान से जदयू की विजय लक्ष्मी पहली बार लोकसभा जा रही हैं। इन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार हीना साहेब को 92857 मतों से हराया। विजय लक्ष्मी को 386508 मत मिले। हीना को 293651 मत मिले।

राजद से भी तीन एमपी पहली बार

राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने इस बार अपने चाचा रामकृपाल के हाथों से जीत झटक लिया। मीसा से रामकृपाल को 85174 मत से हराया। मीसा को 613283 और रामकृपाल यादव को 85174 मत मिले।

सुधाकर सिंह

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह ने राजद के टिकट पर बक्सर लोकसभा का चुनाव जीत लिया है। इन्होंने भाजपा के मिथिलेश तिवारी को 30091 मत से परास्त किया। राजद उम्मीदवार सुधाकर सिंह को 438345 मत मिले और भाजपा के मिथिलेश तिवारी को 408954 मत मिले।

अभय कुशवाहा

राजद के अभय कुशवाहा का यह पहला लोकसभा चुनाव है। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा के सुशील सिंह को राजद के अभय सिंह ने 79111 मतों से जीत हासिल किया। राजद के अभय कुशवाहा को 4655567 मत मिले और सुशील सिंह को 386456 मत मिले।

जीतन राम मांझी

हम के संस्थापक अध्यक्ष जीतनराम मांझी भी पहली बार लोकसभा पहुंचे हैं। गया लोकसभा से राजद के उम्मीदवार कुमार सर्वजीत को 101842 मतों से हराया। मांझी को 494960 में मिले और राजद के कुमार सर्वजीत को 393148 मत मिले।

वाम से भी दो सांसद

माले से राजाराम सिंह काराकाट लोकसभा से चुनाव लड़े और निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह को 105818 मतों से हराया। राजाराम सिंह को 380581 मत मिले और पवन सिंह को 274727 मत मिले। आरा लोकसभा से माले के सुदामा प्रसाद ने भाजपा के आरके सिंह को हराया। सुदामा प्रसाद को 529382 मत मिले और आरके सिंह को 469574 मत मिले।

About rishi pandit

Check Also

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत ने ‘हूल विद्रोह’ का किया एलान, भाजपा पर साजिश रचने का आरोप

साहिबगंज/झारखंड. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सामंती ताकतों से लड़ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *