Tuesday , July 2 2024
Breaking News

शिवपुरी में बड़ा हादसा, तीर्थ यात्रियों से भरा पिकअप पलटा, 20 से अधिक लोग घायल

शिवपुरी

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर खालसा होटल के पास रविवार सुबह एक तीर्थ यात्रियों से भरा पिकअप वाहन पलट गया। हादसे में पिकअप में सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाक के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार मैक्स पिकअप वाहन में सवार करीब 40 तीर्थ यात्री मथुरा से उज्जैन जय गुरुदेव आश्रम पर होने वाले वार्षिक भंडारे में शामिल होने के लिए जा रहे थे।  कोलारस थाना क्षेत्र में फोरलेन हाईवे पर खालसा होटल के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को कोलारस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां से  कुछ गंभीर रूप से घायलों को शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हादसे में घायल तीर्थ यात्री ओमप्रकाश ने बताया कि वह मथुरा से उज्जैन आश्रम पर होने वाले वार्षिक भंडारे में जा रहे थे। तेज गति से उनका पिकअप हाईवे पर पलट गया, जिसमें करीब 40 लोग सवार थे। इनमें 20 के ज्यादा महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हादसे की सूचना पर कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कोलारस स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। साथ ही केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

 

About rishi pandit

Check Also

MP: परिवहन चेक पोस्ट का संचालन सोमवार से बंद, CM बोले- शिकायतों पर होगी सख्त कार्रवाई

Madhya pradesh bhopal mp news operation of transport check post closed from july 1 cm …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *